1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vastu Tips : घर में दर्पण को लेकर ये बात जानना जरूरी है, जानिए वास्तु नियम

Vastu Tips : घर में दर्पण को लेकर ये बात जानना जरूरी है, जानिए वास्तु नियम

जीवन शैली में दर्पण का बहुत महत्व है। घर में दर्पण सजने सवरने में उपयोग किया जाता है। हर व्यक्ति का मन दर्पण में अपना खूबसूरत चेहरा बार बार देखने को करता है। घर में दर्पण का बहुत प्रभाव है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vastu Tips : जीवन शैली में दर्पण का बहुत महत्व है। घर में दर्पण सजने सवरने में उपयोग किया जाता है। हर व्यक्ति का मन दर्पण में अपना खूबसूरत चेहरा बार बार देखने को करता है। घर में दर्पण का बहुत प्रभाव है। दर्पण को घर में किस दिशा में लगान चाहिए और दर्पण को किन चीजों से बचाना चाहिए इब बात को जानना बहुत जरूरी है। दर्पण के द्वारा घर का वास्तु दोष दूर किया जा सकता हैं। आइये जानते घर में दर्पण लगाने के बवास्तु नियम क्या है।

पढ़ें :- Jupiter transit in Taurus : देवताओं के गुरु बृहस्पति देव का वृषभ में हो रहा है गोचर , जानें  विभिन्न राशियों पर प्रभाव

1.घर में टूटा शीशा नहीं रखना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि वास्तु शास्त्र के हिसाब से टूटी तस्वीर या शीशे को अपशकुन माना जाता है।
2.उत्तर दिशा में शीशा लगाना बहुत शुभ होता है।  उत्तर दिशा धन  के देवता कुबेर की दिशा है। इस दिशा को ऊर्जावान और सकारात्मक रखना ज़रूरी है।
3. बाथरूम में शीशे पूर्व या उत्तरी दीवारों पर होने चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मकता को दूर करने और सजीवता लाने में मदद मिलती है। घर के सदस्यों सेहत ठीक रहती है।
4.वास्तु शास्त्र के अनुसार, दो शीशा एक दूसरे के सामने नहीं लगने चाहिए, इससे बैचैनी बढ़ सकती है।
5.अच्छी सेहत और शांति से सोने के लिए बेडरूम में शीशा लगाने से बचे। वास्तु के अनुसार, अगर बेडरूम में शीशा है तो उसे बेड के सामने नहीं होना चाहिए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...