HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vastu tips: वास्तु के अनुसार जलाएं दीपक तो नहीं आएगी कोई परेशानी, जानिए किस तरह से दीपक जलाना चाहिए

Vastu tips: वास्तु के अनुसार जलाएं दीपक तो नहीं आएगी कोई परेशानी, जानिए किस तरह से दीपक जलाना चाहिए

रोशनी की एक किरण अंधेरे को चीर कर अपना साम्राज्य स्थापित कर लेती है। घर मंदिर और पवित्र स्थलों पर दीपक जलाने की परंपरा सदियों पुरानी है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vastu tips : रोशनी की एक किरण अंधेरे को चीर कर अपना साम्राज्य स्थापित कर लेती है। घर मंदिर और पवित्र स्थलों पर दीपक जलाने की परंपरा सदियों पुरानी है। सदियों से जगत में अंधेरा दूर भगाने के लिए दीपक जलाने का सिलसिला चलता आ रहा है। वास्तु शास्त्र के अनुसार दीपक जलाने के लिए कई वास्तु नियम है। धर्म शास्त्रों के अनुसार ऐसी मान्यता है कि सही दिशा में दीपक जलाने से किस्मत चमक जाती है। सुख समृद्धि से घर द्वार भर जाते है। जीवन की हर परेशानियों छूमंतर हो जाती है।

पढ़ें :- 22 मई 2025 का राशिफलः कन्या राशि के लोग नौकरी में संयम और समझदारी से लें काम

घर के वास्तु दोष को दूर करने के लिए दीपक जलाना एक अचूक उपाय है। आइये जानते है कि वास्तु शास्त्र के मुताबिक  घर ,मंदिर, और पूजनीय वनस्पतियों के  सामने किस तरह से दीपक जलाना चाहिए।

1.वास्तु शास्त्र के अनुसार पूर्व दिशा मे्ं दीपक की लौ रखने से आयु में वृद्धि होती है।
2.दीपक की लौ पश्चिम दिशा की ओर रखने से दुख बढ़ता है।
3. दीपक की लौ उत्तर दिशा की ओर रखने से धन लाभ होता है।
4.दीपक की लौ दक्षिण दिशा की ओर रखने से हानि होती है।

5. रोगों से मुक्ति के लिए प्रतिदिन सूर्य देव के चित्रपट अथवा श्रीविग्रह के आगे दीपक जलाएं।
6.श्रीकृष्ण के आगे दीपक जलाने से जीवन साथी की तलाश पूरी होती है।
7.रुक्मिणी और श्रीकृष्ण के आगे दीपक जलाने से मनभावन जीवनसाथी मिलता है।
8.शनि ग्रह को प्रसन्न करने के लिए तिल के तेल का दीपक जलाना चाहिए।
9.विष्णु भगवान को प्रसन्न करने के लिए इनके सामने प्रतिदिन सोलह बत्तियों का दीपक जलाना चाहिए।

 

पढ़ें :- 21 मई 2025 का राशिफलः मकर राशि के लोग आज पैसों की लेन-देन में बरतें सावधानी, बढ़ सकते हैं खर्चे

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...