HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vastu Tips : घर या बाहर कभी न लगाएं इन पेड़ों को, आर्थिक संकट बना रहता है

Vastu Tips : घर या बाहर कभी न लगाएं इन पेड़ों को, आर्थिक संकट बना रहता है

व्यक्ति के आस पास खुशहाली का वातावरण बना रहे तो जीवन में ये सब तरक्की करने में मददगार होता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vastu Tips: व्यक्ति के आस पास खुशहाली का वातावरण बना रहे तो जीवन में ये सब तरक्की करने में मददगार होता है। वास्तु शास्त्र में  खुशहाल जीवन जीने के लिए अनेकों छोटे, छोटे उपाय बताए गए है। घर के अंदर कैसे वस्तुओं को व्यवस्थित रखना है और घर के बाहर किस तरह की वनस्पतियों को लगाना है  इस बारे में वास्तु शास्त्र से हमें मार्गदर्शन मिलता है। गलत दिशा में वृक्षों का होना नकारात्मक ऊर्जा देता है। वहीं सही दिशा में पेड़ों का होना सकारात्मक ऊर्जा देता है। इसके बारे प्राचीन ग्रंथ वास्तु शास्त्र में बहुत ही विस्तृत रूप से चर्चा की गयी है। कुछ पेड़ जिनकों घर या घर के बाहर लगाने या न लगाने की बात भी इनमें शामिल है।

पढ़ें :- 24 मई 2025 का राशिफलः कर्क राशि के लोगों को आज कारोबार संबंधी यात्राओं से बन रहे हैं धन लाभ के योग

वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ पेड़ों को शुभ और अशुभ समझा जाता है। तुलसी और शमी को पौधे  को घर में लगाने से घर में पॉज़िटिव एनर्जी आती है। जिन पौधों की टहनियों को तोड़ने से सफेद रंग का दूधिया स्राव निकलता हो उन्हें घर के आंगन मे नहीं लगाना चाहिए। आइये, जानते हैं कि घर में और घर के बाहर भी किन पेड़ों को लगाने से बचना चाहिए।

1.घर में कभी भी केला, नींबू  का पेड़ ना लगायें। क्योंकि वास्तु शास्त्र के अनुसार जिस घर में ये पेड़ होते हैं उसका मालिक कभी भी विकास नहीं करता है।

2.अपने घर के आसपास इमली का पेड़ नहीं लगाना चाहिए। घर से कुछ दूरी पर आप पीपल, आम और नीम लगा सकते हैं।

3.बेडरूम में किसी भी तरह के पौधे को लगाने से बचना चाहिए। इससे पति पत्नी के संबन्धों पर बुरा असर पड़ता है।

पढ़ें :- Nautapa 2025 : सूर्य ग्रह के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने के बाद शुरू होता है नौतपा , जानें कब से शुरू होगा

4.दक्षिण पूर्व दिशा को धन की दिशा माना जाता है, यहां चौड़ी पत्तियों वाले पौधे लगाना शुभ माना जाता है।

5.दक्षिण पूर्व दिशा अर्थात आग्नेय कोण की ओर पलाश, जवाकुसुम, बरगद, लाल गुलाब अशुभ एवं कष्टदायक होते हैं।

6.खजूर के पेड़ को घर या घर के आसपास लगाना शुभ नहीं माना जाता है। इस पेड़ को लगाने से घर-परिवार के सदस्यों की तरक्की में बाधा उत्पन्न होती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...