1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vastu Tips : सावन में हटा दें घर की छत से कबाड़ , होगी पैसों की बारिश

Vastu Tips : सावन में हटा दें घर की छत से कबाड़ , होगी पैसों की बारिश

सावन का महीना बहुत पवित्र माना जाता है। इस पूरे माह में भगवान भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए उनकी भक्ति की जाती है। भगवान भोलेनाथ  को समर्पित इस माह में कुंडली दोष के उपायों के उपायों को करने का सटी समय होता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vastu Tips : सावन का महीना बहुत पवित्र माना जाता है। इस पूरे माह में भगवान भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए उनकी भक्ति की जाती है। भगवान भोलेनाथ  को समर्पित इस माह में कुंडली दोष के उपायों के उपायों को करने का सटी समय होता है। दुष्ट ग्रहों को शांत करने के लिए सावन मास में भगवान भोलेनाथ से जुड़े उपायों को करने से जीवन के कष्ट और बाधाएं दूर होती है। इसी प्रकार वास्तु शास्त्र के अनुसार, सावन माह में वास्तु से जुड़े कुछ उपाय करने से घर परिवार में बरकत होती है। आइये जानते है सावन मास में वास्तु से जुड़े कुछ प्रमुख उपायों के बारे में ।

पढ़ें :- Shaniwar Ke Upay : शनिवार के दिन करें ये उपाय , मिलेगी शनि दोष से मुक्ति

छत पर कहां रखें कौन-सा सामान
1.वास्तु शास्त्र के अनुसार पानी की टंकी हमेशा मकान की छत पर पश्चिम दिशा की ओर लगानी चाहिए। इस दिशा में छत के अन्य भागों से ऊंचा चबूतरा बनाकर पानी की टंकी रखनी चाहिए। ऐसा करना शुभ व लाभकारी माना गया है।

2.घर की छत टूटी-फूटी है या जिसमें से बारिश के दिनों में पानी रिसता है तो यह भी भयंकर वास्तुदोष है। इसलिए इसे जितना जल्दी हो सके ठीक करा लेना चाहिए क्योंकि वास्तुदोष की वजह से व्यक्ति को तरक्की के रास्ते में रुकावटों का सामना करना पड़ता है।

3.वास्तु  शास्त्र में बताया गया है कि घर की छत पर यदि पेड़-पौधे लगाए जाएं तो शुभ माना जाता है। इससे मन और वातावरण दोनों शुद्ध होते हैं। गमले में जब फूल उगते हैं तो इससे घर की शोभा तो बढ़ती ही है, साथ ही घर में सुख-समृद्धि भी आती है। ये हरे-भरे पौधे आपकी सोई किस्मत को जगा सकते हैं।

4.किसी भी मकान की छत उस घर में ब्रह्माण्डीय ऊर्जा के आवागमन का साधन है। यदि छत साफ-सुथरी और आकर्षक होगी तो सुख, सौभाग्य और समृद्धि आएगी।

पढ़ें :- Vastu Tips : घर से बाहर निकाल दें ये चीजें, घर में बढ़ेगी सुख समृद्धि

5.घर की छत पर बेकार पड़ी अनुपयोगी सामान और लोहे की छड़, पाइप आर चद्दर या फिर कबाड़ नहीं रखना चाहिए। इससे नेगेटिव एनर्जी का आवागमन घर में बना रहता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...