1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vastu Tips : रसोई से खुलता है तरक्की का रास्ता , जानिए इससे जुड़े जरूरी नियम

Vastu Tips : रसोई से खुलता है तरक्की का रास्ता , जानिए इससे जुड़े जरूरी नियम

रसोई से स्वाद के साथ तरक्की रास्ता खुलता है। साफ सुथरी रसोई से परिवार के लोगों की सेहत और किस्मत दोनों चमकती है। घर की रसोई से ही दिन भर  भागने दौडने के लिए पोषण मिलता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vastu Tips : रसोई से स्वाद के साथ तरक्की रास्ता खुलता है। साफ सुथरी रसोई से परिवार के लोगों की सेहत और किस्मत दोनों चमकती है। घर की रसोई से ही दिन भर  भागने दौडने के लिए पोषण मिलता है। रसोई की वस्तुओं के उपयोग करने के नियम बने हुए है। इस बारे में वास्तु शास्त्र में महत्वपूर्ण बात बताई गई है। रसोई में रोटी बनाने से लेकर रसोई के उपकरण को रखने के लिए नियम बने हुए है।
आइये जानते है इससे जुड़े नियमों के बारे में ।

पढ़ें :- Jupiter transit in Taurus : देवताओं के गुरु बृहस्पति देव का वृषभ में हो रहा है गोचर , जानें  विभिन्न राशियों पर प्रभाव

1. वास्‍तु के अनुसार, रोटी बनाने के उपकरण चकला-बेलन बुधवार के दिन खरीदें।  मंगलवार-शनिवार को न खरीदें।
2.चकला-बेलन को हमेशा साफ रखें।
3.चकला-बेलन को तो उल्‍टा रखें और ना ही अनाज, आटे के डिब्बे पर रखें।
4.बिना स्नान रसोई में प्रवेश ना करें
5.आटे के डिब्बे में आटा खत्म होने पहले नया आटा भर दें। आटे के बर्तन को कभी भी झाड़ना नहीं चाहिए। इससे आपको धन की हानि होती है और समाज में आपके सम्मान में भी कमी आती है।
6.बर्तन धोने के लिए सिंक का ईशान कोण यानी उत्तर पूर्व दिशा में व्यवस्थित होना सबसे शुभ माना जाता है।
7.वास्तु शास्त्र के अनुसार झूठे बर्तनों को अधिक देर तक रसोई घर में नहीं रखना चाहिए।
8.रसोई में कोई भी टूटा बर्तन, बेकार का सामान या कूड़ा-कचरा जमा ना हो।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...