1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vastu Tips : तुलसी का पौधा घर में लाता है खुशहाली, ये पौधे भी माने जाते हैं शुभ

Vastu Tips : तुलसी का पौधा घर में लाता है खुशहाली, ये पौधे भी माने जाते हैं शुभ

तुलसी के पौधे को बहुत ही पवित्र माना जाता है। धार्मिक और आयुर्वेद दोनों की दृष्टि से को तुलसी गुणकारी माना जाता है। तुलसी अपनी विशेष गुणवत्ता के कारण  कई प्रकार के संक्रमणों से लड़ने में मदद करती हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vastu Tips : तुलसी के पौधे को बहुत ही पवित्र माना जाता है। धार्मिक और आयुर्वेद दोनों की दृष्टि से को तुलसी गुणकारी माना जाता है। तुलसी अपनी विशेष गुणवत्ता के कारण  कई प्रकार के संक्रमणों से लड़ने में मदद करती हैं। तुलसी में पाए जाने वाले कुछ प्राकृतिक रासायनिक यौगिक – यूजेनॉल, लिनलूल और मिथाइलुजेनॉल – सेंसिटाइज़र हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी के पौधे को घर की बालकनी या खिड़की की उत्तर या उत्तर पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। आइये जानते है तुलसी के गुणों के बारे में।

पढ़ें :- Jupiter transit in Taurus : देवताओं के गुरु बृहस्पति देव का वृषभ में हो रहा है गोचर , जानें  विभिन्न राशियों पर प्रभाव

1.तुलसी भिगोकर रखे पानी का छिड़काव बीमार सदस्य पर सुबह शाम पूजा के वक्त करें, इससे स्वास्थ्य को हानि पहुंचा रहीं शक्तियों का नाश होगा।
2.तुलसी पूजन से रोग नष्ट हो जाते हैं और अच्छा स्वास्थ्य प्राप्त होता है।
3.तुलसी पूजन, तुलसी रोपण व तुलसी धारण से पाप नष्ट होते हैं।
4.तुलसी पूजन स्वर्ग और मोक्ष के द्वार खोलता है।
5.श्राद्ध और यज्ञ आदि कार्यों में तुलसी का एक पत्ता भी महान पुण्य देनेवाला होता है।
6.शमी के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीया जलाने से सभी दु:ख दूर हो जाते हैं।
7.कदंब के पेड़ के नीचे बैठकर साधना-आराधना करने पर धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
8.केले के पेड़ का संबंध भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति से माना जाता है

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...