1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vastu Tips : गैस चूल्हा रखते समय उसकी दिशा का विशेष ध्‍यान रखें, दूर होता है लाइफ से स्ट्रेस

Vastu Tips : गैस चूल्हा रखते समय उसकी दिशा का विशेष ध्‍यान रखें, दूर होता है लाइफ से स्ट्रेस

तेजी से बदलती दुनिया में उपकरणों का उपयोग जीवन के सभी अंगों में होने लगा है। प्राचीन काल से अब तक की जीवन शैली में बहुत तेजी से बदलाव आया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vastu Tips : तेजी से बदलती दुनिया में उपकरणों का उपयोग जीवन के सभी अंगों में होने लगा है। प्राचीन काल से अब तक की जीवन शैली में बहुत तेजी से बदलाव आया है। रसोई घर में बहुत बदलाव आया है। किचन में  इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का हर कार्यों में हो रहा है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक ,किचन में वस्तुओं के रखने सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। किचन में उपयोग किए जाने वाले उपकरणों का अगर उनकी मान्य दिशा में नहीं रखा गया तो इसका नकारात्मक असर जीवन पर पड़ता है। इसका असर घर के सभी सदस्यों पर पड़ता है। आइये जानते है वास्तु के अनुसार किचन के उपकरणों का किस दिशा में रखना चाहिए।

पढ़ें :- Jupiter transit in Taurus : देवताओं के गुरु बृहस्पति देव का वृषभ में हो रहा है गोचर , जानें  विभिन्न राशियों पर प्रभाव

1.वास्तु शास्त्र के अनुसार गैस चूल्हा रखते समय तो बस यह ध्यान रखते हैं कि जातक को दरवाजे की ओर आसानी से द‍िखे।
2. माइक्रोवेव  दक्षिण-पश्चिम द‍िशा में ही रखना चाह‍िए। मान्‍यता है कि ऐसा करने से जातक के जीवन में पॉजिटिविटी का संचार होता है। साथ ही घर-परिवार में रहने वाले सदस्यों की सेहत भी अच्छी रहती है।
3. वास्तु शास्त्र के अनुसार रेफ्रिजरेटर को भूलकर भी दक्षिण दिशा में न रखें। अन्यथा इसमें रखी वस्तुओं का प्रयोग करने से सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
4. किचन में वास्तु दोष हो इसके लिए एक उपाय कर सकते हैं। पंचरत्न लें उसको तांबे के एक कलश में डालकर उसे ईशान्य कोण यानी उत्तर-पूर्व के कोने में स्थापित कर दें। मान्‍यता है कि ऐसा करने से वास्तु दोष समाप्त हो जाता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...