1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vat Savitri 2022 : वट सावित्री व्रत के लिए जानिए पूजन सामग्री, सावित्री-सत्यवान की मूर्तियां हैं जरूरी

Vat Savitri 2022 : वट सावित्री व्रत के लिए जानिए पूजन सामग्री, सावित्री-सत्यवान की मूर्तियां हैं जरूरी

हिंदू पंचांग के अनुसार, वट सावित्री व्रत हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या के दिन रखा जाता है। वट सावित्री व्रत के  दिन सुहागिनें पति की दीर्घायु और संतान के उज्जवल भविष्य के लिए व्रत रखती हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vat Savitri 2022 : हिंदू पंचांग के अनुसार, वट सावित्री व्रत हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या के दिन रखा जाता है। वट सावित्री व्रत के  दिन सुहागिनें पति की दीर्घायु और संतान के उज्जवल भविष्य के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन सुहागिनें बरगद के पेड़ की पूजा  करती हैं, परिक्रमा करती हैं और कलावा बांधती हैं। इस बार ये व्रत 30 मई, दिन सोमवार को रखा जाएगा। इस व्रत का उद्देश्य है सौभाग्य की वृद्धि और पतिव्रत के संस्कारों को आत्मसात करना।

पढ़ें :- Jupiter transit in Taurus : देवताओं के गुरु बृहस्पति देव का वृषभ में हो रहा है गोचर , जानें  विभिन्न राशियों पर प्रभाव

वट सावित्री व्रत 2022
सोमवार, 30 मई, 2022
अमावस्या तिथि शुरू: 29 मई, 2022 दोपहर 02:54 बजे
अमावस्या तिथि समाप्त: 30 मई, 2022 को शाम 04:59 बजे

पूजन सामग्री
वट सावित्री व्रत की पूजन सामग्री में सावित्री-सत्यवान की मूर्तियां, बांस का पंखा, लाल कलावा, धूप-दीप, घी, फल-फूल, रोली, सुहाग का सामान, चूड़ियां, बरगद का फल, जल से भरा कलश आदि शामिल है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...