1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Venus Transit in Scorpio : शुक्र देव का वृश्चिक राशि में गोचर , इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

Venus Transit in Scorpio : शुक्र देव का वृश्चिक राशि में गोचर , इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

सौंदर्य और प्रेम के देवता शुक्र  देव वृश्चिक राशि में कर रहे है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, शुक्र ग्रह प्रेम, विवाह, सुख-सुविधा और सौंदर्य का प्रतीक है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

 Venus Transit in Scorpio : सौंदर्य और प्रेम के देवता शुक्र  देव वृश्चिक राशि में कर रहे है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, शुक्र ग्रह प्रेम, विवाह, सुख-सुविधा और सौंदर्य का प्रतीक है। शुक्र ग्रह को ही शुक्र देव भी माना जाता है। वृश्चिक राशि में शुक्र एक परिवर्तनकारी चरण का संकेत देता है। जहां साझेदारी को परीक्षा से गुजरना पड़ सकता है। सौन्दर्य के देवता के इस गोचर से वृद्धि और विकास को बढ़ावा मिलता है। प्रतिबद्धता और भावनात्मक गहराई के महत्व पर प्रकाश डालता है। वृश्चिक राशि में यह गोचर प्रतिबद्धता और भावनात्मक गहराई के महत्व पर प्रकाश डालता है

पढ़ें :- Gemstones Gomed Ratan : गोमेद रत्न राहु के अशुभ प्रभावों का नाश करता है, इन लोगों को धारण करना चाहिए

शुक्र ग्रह 25 दिसंबर को वृश्चिक राशि में गोचर कर चुके हैं, जिसका प्रभाव नए साल 2024 के पहले महीने तक रहने वाला है। शुक्र सुबह 6 बजकर 33 मिनट पर तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर चुके हैं और इसके बाद नए साल के पहले महीने में यानी 18 जनवरी को वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे।

वृषभ राशि
शुक्र गोचर के प्रभाव से वृषभ राशि जातकों के जीवन में तरक्की के अवसर बन सकते है। इन लोगों के शादीशुदा जीवन में परेशानियां हैं तो वो भी हल होने लगेंगी।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को इस दौरान धन के लेन-देन से परहेज करने की सलाह दी जाती है। साल के पहले महीने में धन के आदान-प्रदान का नुकसान उठाना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति को देखते हुए महीना अच्छा नहीं माना जा रहा है।

कन्या राशि
शुक्र राशि परिवर्तन का कन्या राशि (Virgo) के तीसरे भाव में गोचर होगा. इस राशि के लोगों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। दोस्तों की संख्या में इजाफा हो सकता है। इस राशि के लिए नया साल अच्छा हो सकता है।

पढ़ें :- 12 july Ka Panchang : जानिए आज का पंचाग, क्या है कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

 वृश्चिक राशि
शुक्र ग्रह वृश्चिक राशि के प्रथम स्थान में गोचर कर चुका है। इस चलते इस राशि के जातकों के लिए इस गोचर को अच्छा माना जा रहा है। नया साल 2024 बेहद शुभ साबित होगा।

धनु राशि
शुक्र का धनु राशि के 12वें भाव में गोचर होने वाला है। इस राशि के जातकों के लिए नया साल थोड़ा परेशानियों भरा हो सकता है। लेकिन, इन्हें चुनौतियों से डरने के बजाय डटकर उनका सामना करने की जरूरत है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...