1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Video- ‘मारो सब… सब मारो’ कहकर पुलिस की लाठियां खाने लगा CJP प्रदर्शनकारी, युवक की ‘गांधीगिरी’ देखकर रुक गए प्रहार

Video- ‘मारो सब… सब मारो’ कहकर पुलिस की लाठियां खाने लगा CJP प्रदर्शनकारी, युवक की ‘गांधीगिरी’ देखकर रुक गए प्रहार

CJP Parliament March Update Live : शिक्षा सुधारों और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर अभिजीत दिपके के नेतृत्व वाली कॉकरोच जनता पार्टी को संसद मार्च के लिए प्रशासन से अनुमति नहीं मिल पायी है। इस बीच, जंतर-मंतर पर मार्च के लिए जमा हुए प्रदर्शनकारियों पर RPF कर्मियों और पुलिस ने लाठियां बरसायी हैं। इस दौरान एक बेखौफ प्रदर्शनकारी की 'गांधीगिरी' देखकर सुरक्षाकर्मियों के प्रहार भी रुक गए।

By Abhimanyu 
Updated Date

CJP Parliament March Update Live : शिक्षा सुधारों और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर अभिजीत दिपके के नेतृत्व वाली कॉकरोच जनता पार्टी को संसद मार्च के लिए प्रशासन से अनुमति नहीं मिल पायी है। इस बीच, जंतर-मंतर पर मार्च के लिए जमा हुए प्रदर्शनकारियों पर RPF कर्मियों और पुलिस ने लाठियां बरसायी हैं। इस दौरान एक बेखौफ प्रदर्शनकारी की ‘गांधीगिरी’ देखकर सुरक्षाकर्मियों के प्रहार भी रुक गए।

पढ़ें :- सोनम वांगचुक नहीं तोड़ेंगे अपना अनशन: अस्पताल से लिखी चिट्ठी, कहा-बहुत आहत हूं

दरअसल, जंतर-मंतर पर CJP के विरोध मार्च के लिए जमा हुए प्रदर्शनकारियों की RPF कर्मियों से झड़प हुई; भीड़ को काबू करने के लिए RPF कर्मियों और पुलिस ने लाठियों का इस्तेमाल किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान एक युवक सुरक्षाकर्मियों की बरसती लाठियों के बीच खड़ा होकर जोर-ज़ोर से ‘मारो सब… मारो सब’ चिल्लाने लगा यह देखकर सुरक्षाकर्मी भी रुक गए और उसे समझाकर ले गए। कॉकरोच जनता पार्टी ने लाठीचार्ज का वीडियो शेयर करते हुए इसे संविधान के विपरीत बताया है।

पढ़ें :- CJP Parliament March: जेपी नड्डा से मिला CJP प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा ज्ञापन, केंद्रीय मंत्री बोले-प्रदर्शनकारियों से अनुरोध कि वे धरने को समाप्त करें

बताया जा रहा है कि जंतर मंतर देशभर के अलग अलग राज्यों/शहरों से छात्र/नौजवान आए हुए हैं और रात में फुटपाथ पर ही सो गए। इस आंदोलन में अब UP के 69 शिक्षक भर्ती वाले अभ्यर्थी और NEET की OMR सीट गड़बड़ी वाले छात्र भी जुड़ गए हैं। पूरा विपक्ष इस आंदोलन के साथ खड़ा है। वहीं, सीजेपी ने प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने की अपील की है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...