1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Video : कोहली का डांस देख हंसीं अनुष्का, चलिए दुबई के शांत रेगिस्तानों, खूबसूरत बीचों और रंग-बिरंगी गलियों की सैर पर

Video : कोहली का डांस देख हंसीं अनुष्का, चलिए दुबई के शांत रेगिस्तानों, खूबसूरत बीचों और रंग-बिरंगी गलियों की सैर पर

Virat Kohli Anushka Sharma Romantic Video: विराट कोहली (Virat Kohli) पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के साथ इन दिनों क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को विराट कोहली (Virat Kohli)  ने एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें वह दुबई (Dubai) में पत्नी अनुष्का के साथ रोमांस करते दिख रहे हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Virat Kohli Anushka Sharma Romantic Video: विराट कोहली (Virat Kohli) पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के साथ इन दिनों क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को विराट कोहली (Virat Kohli)  ने एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें वह दुबई (Dubai) में पत्नी अनुष्का के साथ रोमांस करते दिख रहे हैं। हालांकि, दोनों रोमांस दुबई (Dubai) में कर रहे हैं। इस दौरान कोहली अनुष्का के सामने डांस भी करते हैं, जिसे देखकर अनुष्का खिल खिलाकर हंसती हैं। वह कोहली के डांस को रेट भी करती हैं। साथ ही दोनों दुबई में छोले-भटूरे भी खाते दिखे। उसे खाकर कोहली को दिल्ली की याद आ गई।

पढ़ें :- राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए लगाया गंभीर आरोप, बोले- वो ब्लैकमेल व कंप्रोमाइज्ड हो चुके हैं, संसद से इसलिए भाग गए...

बता दें कि विराट कोहली (Virat Kohli)  ने दुबई टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए वीडियो डाला है। इस वीडियो में वह अनुष्का के साथ दुबई को एक्सप्लोर करते दिखे। इसके कैप्शन में कोहली ने लिखा, ‘सूरज, रेत… और एक छोटा-सा सरप्राइज़! हमारे साथ चलिए दुबई के शांत रेगिस्तानों, खूबसूरत बीचों और रंग-बिरंगी गलियों की सैर पर। छोले भटूरे से लेकर स्काइलाइन के शानदार नजारों तक, दुबई का हर पल सरप्राइज से भरा होता है, सरप्राइज बड़े हों या छोटे, लेकिन हमेशा यादगार होते हैं। तो क्या तैयार हैं देखने के लिए कि ये शहर आपके लिए क्या लेकर आया है?’

इस वीडियो में दोनों पहले रेगिस्तान में रोमांस करते दिखे। खुले आसमान के नीचे एक टूरिस्ट स्पॉट पर बात करते दिखे। इस दौरान अनुष्का विराट से पूछती हैं- आपका हॉलीडे है। क्या करना चाहते हैं? इस पर विराट चुटकी लेते हुए कहते हैं- हमारी शादी को 10 साल बीत चुके हैं। अब तक आपको पता होना चाहिए था। मुझे सरप्राइज दो। फिर अनुष्का विराट को रेगिस्तान के सैर पर ले जाती हैं। फिर अनुष्का विराट को जवाब देते हुए कहती हैं- 10 साल हो चुके हैं और मुझे पता है कि आपको क्या चाहिए। फिर दोनों रेगिस्तान में खुले आसमान के नीचे रोमांस करते दिखे। कोहली वहां का नजारा देख स्तब्ध रह जाते हैं।

फिर दोनों खाना बनाते हैं और डिश सर्व करते हैं। इस दौरान विराट अनुष्का को डेजर्ट और आइसक्रीम भी खिलाते हैं। आखिर में विराट अनुष्का के माथे को चूमते हैं। इसके बाद दोनों समंदर किनारे बीच वॉलीबॉल खेलते नजर आए। अनुष्का पॉइंट अर्जित करती हैं और कहती हैं- आज मैं बेहतर एथलीट हूं। इस पर विराट कहते हैं, ‘और मैं बेहतर डांसर।’इसके बाद होटल रूम में विराट अनुष्का के सामने डांस करते हैं और उनका डांस देख अनुष्का फूट फूटकर हंसती हैं। फिर कोहली के डांस को 10 में से 10 नंबर देती हैं। फिर दोनों क्यूट कपल की तरह डांस करते हैं। इस दौरान विराट भांगड़ा भी करते हैं।

इसके बाद दोनों दुबई के प्रसिद्ध मसालों के बाजार में जाते हैं। इसके बाद अनुष्का विराट के मसालों के पहचान का टेस्ट भी लेती हैं। वह विराट से आंखे बंद करने और मसाले को स्मेल कर उसे पहचानने कहती हैं। विराट आसानी से हल्दी और गुलाब के पत्तों की पहचान कर लेते हैं। इस पर अनुष्का कहती हैं- तुम आंखें खोलकर देख रहे हो न? चीट कर रहे हो न? विराट हंसते हैं और कहते हैं- नहीं। इसके बाद विराट छोले भटूरे का प्लेट लाती हैं और उसे सूंघ कर कोहली के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। फिर अनुष्का कहती हैं- तुम थोड़ा सा चीट (मील) कर सकते हो। दोनों फिर छोले भटूरे खाते हैं और इसके बाद कोहली कहते हैं- इसे खाकर दिल्ली की याद आ गई। कोहली जब भी दिल्ली आते हैं तो शर्मा जी के छोले भटूरे जरूर खाते हैं।

इसके बाद अनुष्का कोहली से कहती हैं- मुझे कभी कभी लगता है कि मैं सरप्राइज देने में चैंपियन हूं। आपको पता है इस नजारे को क्या खूबसूरत बना सकता है? एक कोल्ड कॉफी का ग्लास। इस पर कोहली कोल्ड कॉफी का ग्लास अनुष्का की ओर बढ़ाते हैं, जिसे देखकर अनुष्का चौंक जाती हैं। इस पर विराट अनुष्का पर तंज कसते हुए कहते हैं- चैंपियंस ऑफ सरप्राइजेज? इस पर अनुष्का जवाब देती हैं और विराट को चीकी यानी ढीठ कहती हैं। इस पर कोहली फिर चुटकी लेते हैं और कहते हैं- मैं चीकू हैं। दरअसल कोहली का स्वीट नेम- चीकू है। कोहली के इस वीडियो पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं और जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

पढ़ें :- IND vs AFG Test, ODI Series schedule: भारत-अफगानिस्तान के बीच टेस्ट व वनडे सीरीज का ऐलान, जानें- कब और कहां खेले जाएंगे मैच

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...