1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video: क्रिकेटर रिंकू सिंह ने सपा सांसद प्रिया सरोज से की सगाई, देखें- खूबसूरत वीडियो और फ़ोटोज़

Video: क्रिकेटर रिंकू सिंह ने सपा सांसद प्रिया सरोज से की सगाई, देखें- खूबसूरत वीडियो और फ़ोटोज़

Rinku Singh Priya Saroj Engagement Video Photo: भारत के उभरते हुए क्रिकेटर रिंकू सिंह की मछली शहर से सपा सांसद प्रिया सरोज से आज रविवार (8 जून) को सगाई हो गयी है। दोनों की सगाई का कार्यक्रम लखनऊ के फाइव स्टार होटल सेंट्रम में आयोजित किया गया। जिसमें राजनीतिक और क्रिकेट की जानी मानी हस्तियां शामिल होने पहुंची।

By Abhimanyu 
Updated Date

Rinku Singh Priya Saroj Engagement Video Photo: भारत के उभरते हुए क्रिकेटर रिंकू सिंह की मछली शहर से सपा सांसद प्रिया सरोज से आज रविवार (8 जून) को सगाई हो गयी है। दोनों की सगाई का कार्यक्रम लखनऊ के फाइव स्टार होटल सेंट्रम में आयोजित किया गया। जिसमें राजनीतिक और क्रिकेट की जानी मानी हस्तियां शामिल होने पहुंची।

पढ़ें :- Jal Jeevan Mission Scam : मिर्जापुर बीजेपी विधायक रत्नाकर मिश्रा पानी न पहुंचने पर फूटा गुस्सा, बोले- 'बिना लात खाए काम नहीं हो रहा, बंद करके डंडा से मारेंगे.. .

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह की अपनी बेटी सपा सांसद प्रिया सरोज से आज होने वाली सगाई पर सपा विधायक तूफानी सरोज ने कहा, “…मैं बहुत खुश हूं…”

सगाई के कार्यक्रम में रिंकू सिंह क्रीम रंग की शेरवानी पहने हुए नजर आए। प्रिया सरोज लाइट पिंक कलर का लहंगा चुन्नी पहने हुई थी। दोनों खूबसूरत दिख रहे थे। इस दौरान दोनों एक दूसरे का हाथ थामें स्टेज पर पहुंचे। वहीं, सगाई से पहले प्रिया सरोज का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह भावुक नजर आयीं।

पढ़ें :- राजस्थान की शानदार जीत के बाद, ​कप्तान पराग बोले- लोगों को हम पर भरोसा नहीं था.....

समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव और अखिलेश यादव भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई समारोह में पहुंचे। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, “हम उन्हें आशीर्वाद और बधाई देने आए हैं।”

क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव और आजमगढ़ से सांसद धर्मेंद्र यादव भी पहुंचे। शिवपाल ने कहा, “उन्हें बहुत-बहुत बधाई।”

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई समारोह में बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, सपा की राज्यसभा सांसद जया बच्चन और राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव भी मौजूद रहे। संभल सांसद जियाउर्र रहमान बर्क भी कार्यक्रम में पहुंचे।

पढ़ें :- बुमराह की पहली गेंद में सूर्यवंशी ने जड़ा छक्का, 11 ओवर का हुआ मैच राजस्थान ने मुंबई को रौंदा, रिकॉर्ड्स की झड़ी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...