1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Video : पंजाब लॉ कॉलेज में सिरफिरे ने क्लासरूम में छात्रा को मारी गोली, फिर खुद को किया शूट

Video : पंजाब लॉ कॉलेज में सिरफिरे ने क्लासरूम में छात्रा को मारी गोली, फिर खुद को किया शूट

पंजाब के तरनतारन जिले (Tarn Taran District) में सोमवार को बेहद खौफनाक घटना हुई है। तरनतारन के गांव उस्मा स्थित लॉ कॉलेज (Law College)में एक सिरफिरे ने क्लासरूम में छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने उसी पिस्टल से अपने आप को भी शूट कर दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

By संतोष सिंह 
Updated Date

तरनतारन। पंजाब के तरनतारन जिले (Tarn Taran District) में सोमवार को बेहद खौफनाक घटना हुई है। तरनतारन के गांव उस्मा स्थित लॉ कॉलेज (Law College)में एक सिरफिरे ने क्लासरूम में छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने उसी पिस्टल से अपने आप को भी शूट कर दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

पढ़ें :- Video: मंच पर फूट-फूटकर रोने लगे संजय निषाद, अखिलेश यादव बोले-BJP के साथ जाने पर पश्चाताप के आंसू हैं या प्रायश्चित के?

मृतका की पहचान संदीप कौर (20) के तौर पर हुई है, जो नौशहरा पन्नुआं (Naushehra Pannuan) की रहने वाली थी। वहीं आरोपी युवक प्रिंस राज सिंह था। वह गांव मालियां का रहने वाला था। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। क्लारूम में मौजूद छात्राओं कमरे से बाहर की तरफ दौड़ी। बताया जा रहा है कि आरोपी प्रिंस भी इसी कॉलेज का छात्र था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे कॉलेज को सील कर दिया है। दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही युवती के परिवार के सदस्य भी कॉलेज पहुंच गए हैं।

पढ़ें :- US-Iran: ट्रंप की चेतावनी के बाद ईरान की दो टूक, कहा-दुश्मन नहीं, सिर्फ दोस्तों के लिए खुलेगा होर्मुज

कॉलेज में पिस्टल लेकर पहुंचा था युवक

लॉ कॉलेज में हुई इस बड़ी घटना के पीछे बड़े सवाल उठ रहे हैं। आखिर कैसे युवक पिस्टल लेकर कॉलेज पहुंच गया। क्या कॉलेज में सुरक्षा कर्मी नहीं थे। आरोपी युवक पिस्टल लेकर क्लासरूम तक पहुंच गया था। पहले उसने युवती के सिर पर गोली मारी। फिर दोबारा पिस्टल लोड की और अपनी कनपटी पर सटाकर गोली चला दी। गोली लगने से वहीं गिर गया। क्लासरूम में खून फैल गया।

कॉलेज प्रबंधन फरार, परिवार ने की न्याय की मांग

घटना के बाद संदीप कौर की लाश कॉलेज के क्लासरूम में पड़ी रही, जिससे कॉलेज में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। दूसरी ओर, मृतका का परिवार न्याय की मांग कर रहा है। परिवार ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हैरानी की बात यह है कि घटना के बाद कॉलेज एडमिनिस्ट्रेशन फिलहाल फरार है, जिससे कई सवाल खड़े होते हैं। पुलिस ने कहा है कि मामले के हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और मामले की पूरी सच्चाई सामने लाई जाएगी।

पढ़ें :- राजस्थान रॉयल्स को लगा तगड़ा झटका, टूर्नामेंट से बाहर हुआ दिग्गज खिलाड़ी, श्रीलंका के ऑलराउंडर शनाका को टीम में मिली जगह
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...