1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. VIDEO : कोलंबिया में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मिगुएल उरीबे को सिर में मारी गई गोली , 15 साल का हमलावर गिरफ्तार, हालत नाजुक

VIDEO : कोलंबिया में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मिगुएल उरीबे को सिर में मारी गई गोली , 15 साल का हमलावर गिरफ्तार, हालत नाजुक

साउथ अमेरिकी देश कोलंबिया (South American country Colombia) में राष्ट्रपति पद का चुनाव चल रहा है। इसी बीच राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मिगुएल उरीबे (Miguel Uribe) को चुनाव प्रचार के दौरान गोली मार दी गई। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। हालत नाजुक बनी हुई है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। साउथ अमेरिकी देश कोलंबिया (South American country Colombia) में राष्ट्रपति पद का चुनाव चल रहा है। इसी बीच राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मिगुएल उरीबे (Miguel Uribe) को चुनाव प्रचार के दौरान गोली मार दी गई। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। हालत नाजुक बनी हुई है। घटना स्थानीय समयानुसार शनिवार शाम की है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक उरीबे को तीन गोलियां लगी है, इनमें से एक गोली के उनके सिर में लगने की खबर है। उरीबे राजधानी बोगोटा में एक रैली को संबोधित कर रहे थे।

पढ़ें :- अमेरिकी ट्रेड डील से पाकिस्तान को झटका, अब PoK बना भारत का अभिन्न हिस्सा, यूएसटीआर ने शरीफ को कश्मीर पर दिया साफ संदेश

कोलंबिया (Colombia) में 2026 में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। मिगुएल उरीबे (Miguel Uribe) राष्ट्रपति पद के प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं। 39 वर्षीय उरीबे विपक्षी सेंट्रो डेमोक्रेटिको कंजर्वेटिव पार्टी (Opposition Centro Democratico Conservative Party) के सदस्य हैं। पार्टी ने बयान जारी कर बताया कि उरीबे को संबोधन के दौरान हमलावर ने पीठ में गोली मारी। बोगोटा के मेयर कार्लोस गलान ने बताया कि यह हमला शहर के फोंतिबोन इलाके में हुआ। उरीबे की हालत को देखते हुए पूरे शहर के अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है। पुलिस ने 15 साल के आरोपी हमलावर को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।

34 साल पुराना जख्म हुआ हरा

इस हमले ने 34 साल पुराने एक गहरे जख्म को फिर से हरा कर दिया है। मिगुएल उरीबे (Miguel Uribe)  की मां, डायना टर्बे, अपने समय की एक बहुत मशहूर और निडर पत्रकार थीं। वो दुनिया के सबसे कुख्यात ड्रग माफिया पाब्लो एस्कोबार (Notorious drug mafia Pablo Escobar) और उसके खतरनाक कार्टेल के खिलाफ लगातार लिख रही थीं।

इसी वजह से, 1991 में एस्कोबार के गुंडों ने बोगोटा में उन्हें अगवा कर लिया था। बाद में एक बचाव अभियान के दौरान उनकी दुखद मौत हो गई थी। यह एक भयानक संयोग है कि जिस शहर ने उनकी मां को छीना, उसी शहर में आज उनके बेटे पर जानलेवा हमला हुआ है। इस हमले ने पूरे कोलंबिया (Colombia)  को हिलाकर रख दिया है और देश के उस काले दौर की याद दिला दी है, जब राजनीति में हिंसा आम बात थी।

मिगुएल हैं पूर्व राष्ट्रपति जूलियो सीजर के पोते

पढ़ें :- इस्लामाबाद बम धमाका क्या पाकिस्तानी सेना की करतूत, ISIS आतंकी संगठन ने धमाके को लेकर किया बड़ा खुलासा

मिगुएल उरीबे का रिश्ता बचपन से राजनीति से रहा है। वे पूर्व राष्ट्रपति जूलियो सीजर टर्बे के पोते हैं। जूलियो सीजर टर्बे 1978 से 1982 तक कोलंबिया के 25वें राष्ट्रपति रहे। वह कोलंबियाई लिबरल पार्टी के एक प्रमुख नेता थे। उनकी राजनीतिक विचारधारा लिबरल थी, और वे सामाजिक सुधारों के पक्षधर थे, लेकिन उनकी रूढ़िगत नीतियों ने उन्हें विवादास्पद बनाया।

पिछले साल डोनाल्ड ट्रम्प पर हुआ था जानलेवा हमला

अमेरिका में पिछले साल 13 जुलाई को तत्कालीन राष्ट्रपति उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प पर पेंसिलवेनिया के बटलर शहर में एक चुनावी रैली के दौरान जानलेवा हमला हुआ था। उस दौरान एक 20 साल के हमलावर ने 400 फीट दूर से 8 राउंड फायर किए थे।।

इनमें से एक गोली ट्रम्प के दाहिने कान को चीरते हुए निकल गई थी। ट्रम्प का चेहरा खून से सन गया था। आरोपी को सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने मौके पर ही ढेर कर दिया था।

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की साल 2022 में गोली मारकर हुई थी हत्या

इससे पहले जुलाई 2022 में जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आबे नारा शहर में इलेक्शन कैंपेन के दौरान स्पीच दे रहे थे। 42 साल के हमलावर ने पीछे से फायरिंग की।दो गोलियां लगने के फौरन बाद आबे गिर पड़े। उन्हें हेलिकॉप्टर से नारा मेडिकल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां 6 घंटे बाद उनकी मौत हो गई थी।

पढ़ें :- अखिलेश ने भारत-US ट्रेड डील पर कसा तंज, बोले- जनता भाजपा से ये पूछ रही है कि ज़ीरो बड़ा या 18?
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...