1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video: मंच पर फूट-फूटकर रोने लगे संजय निषाद, अखिलेश यादव बोले-BJP के साथ जाने पर पश्चाताप के आंसू हैं या प्रायश्चित के?

Video: मंच पर फूट-फूटकर रोने लगे संजय निषाद, अखिलेश यादव बोले-BJP के साथ जाने पर पश्चाताप के आंसू हैं या प्रायश्चित के?

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के प्रमुख डॉ. संजय निषाद एक कार्यक्रम के दौरान मंच से फूट-फूटकर रोने लगे। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर अखिलेश यादव ने भी तंज कसा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Sanjay Nishad Video: उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के प्रमुख डॉ. संजय निषाद एक कार्यक्रम के दौरान मंच से फूट—फूटकर रोने लगे। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर अखिलेश यादव ने भी तंज कसा है। दरअसल, संजय निषाद ने निषादों के आरक्षण को लेकर एक बड़ी महारैली का आयोजन महंत दिग्विजय नाथ पार्क में किया। वहीं, इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. संजय निषाद ने कहा कि, आज के दिन सभी का मैं हार्दिक अभिनंदन करता हूं। आप लोगों ने भाड़े वाला नहीं, अखाड़े वाले पहलवान को लाया है। हम लोगों को लैला नहीं चाहिए़, हम पूरे प्रदेश में रैला निकालेंगे।

पढ़ें :- कितने भी अधिकारी हटा लें, कुछ भी कर लें...ममता जी ऐतिहासिक वोटों से विजयी बनकर फिर बनने जा रही हैं मुख्यमंत्री: अखिलेश यादव

उन्होंने कहा कि, मैं आपकी आवाज हूं। आपका वकील हूं। उन लोगों को जरूर जवाब दीजिए, जो सवाल करते हैं। आपका बेटा संजय आपके साथ है। मैं सदन में आवाज उठाता हूं तो बुलडोजर चलता है। उन्होंने भावुक स्वर में कहा कि उनके समाज के लोगों के साथ वर्षों तक अन्याय हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों ने निषाद समाज को केवल वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया और उनके अधिकारों को नजरअंदाज किया। उन्होंने कहा कि हमारी बहन-बेटियों की इज्जत लूटी गई, हमारे बच्चों को पीछे धकेल दिया गया। यह कहते हुए उनका गला भर आया और वे खुद को संभाल नहीं पाए।

संजय निषाद ने आगे कहा, समाज के लोगों से भावुक अपील की कि वे ठगों और बेईमानों का साथ छोड़ें और अपनी राजनीतिक ताकत को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि अगर समाज खुद खड़ा होगा, तभी उसकी आवाज मजबूत होगी। अपनी पार्टी को मजबूत करो, तभी हमारा भविष्य सुरक्षित होगा।

डॉ. निषाद ने कहा कि हमारे पास 11 विधायक हैं। तुम्हारा विरोध कौन करता है? तुम्हारा विरोध समाजवादी पार्टी करती है। उन्होंने कहा कि हमारी चार मांगें हैं। पीएम मोदी ने जय निषाद का नारा लगाया। चार बड़ी रैली है। बड़ी रैलियों में चलना है। अब लैला छोड़ो और रैला अपनाओ। मैंने 14 किताबें लिखी है, उसको गांव-गांव पहुंचाओ।

अखिलेश यादव ने कसा तंज
वहीं, संजय निषाद के वायरल हो रहे वीडियो पर अखिलेश यादव ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि, ये भाजपा के साथ जाने पर पश्चाताप के आंसू हैं या प्रायश्चित के? पीड़ा बढ़ रही है… पीड़ित बढ़ रहे हैं… इसीलिए पीडीए बढ़ रहा है। जनता कह रही है कि इस वीडियो के बैकग्राउंड में जो गाना हमें सुनाई दे रहा है वो हमारा भ्रम है या सच है : हम थे जिनके सहारे वो हुए न हमारे।

पढ़ें :- सैफई मेडिकल कॉलेज में शर्मनाक मामला, मानसिक मरीज से दुष्कर्म, 5 माह की गर्भावस्था से खुलासा

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...