1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video: सीतापुर में सुभासपा पार्टी की जनसभा के दौरान टूटा मंच, बाल बाल बचे ओमप्रकाश राजभर

Video: सीतापुर में सुभासपा पार्टी की जनसभा के दौरान टूटा मंच, बाल बाल बचे ओमप्रकाश राजभर

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में सुभासपा के एक कार्यक्रम के दौरान रविवार को स्टेज गिर गया। इस दौरान मंच पर ओम प्रकाश राजभर व अन्य नेता बैठे थे। वहीं कुछ नेता पीछे के तरफ खड़े थे। इसी दौरान स्टेज का पीछे का हिस्सा टूट गया। जिससे पीछे खड़े नेता गिर गए। अचानक स्टेज टूटने से हड़कंप मच गया।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में सुभासपा के एक कार्यक्रम के दौरान रविवार को स्टेज गिर गया। इस दौरान मंच पर ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar ) व अन्य नेता बैठे थे। वहीं कुछ नेता पीछे के तरफ खड़े थे। इसी दौरान स्टेज का पीछे का हिस्सा टूट गया। जिससे पीछे खड़े नेता गिर गए। अचानक स्टेज टूटने से हड़कंप मच गया।

पढ़ें :- UP BJP अध्यक्ष का अखिलेश यादव पर निशाना, कहा-आप जैसों के लिए सनातन सिर्फ एक चुनावी स्टंट और वोट बैंक साधने का है फॉर्मूला

आपको बता दें कि शनिवार की रात दिल्ली में जागरण के दौरान स्टेज टूटने से बड़ा हादसा हो गया था। जिसमें एक महिला की मौत हो गई जबकि 17 लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। सभी घायलों का इलाज चल रहा है। वहीं मामले में पुलिस ने आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

पढ़ें :- यूपी में ब्राह्मण फिर निशाने पर, BHU की परीक्षा में पूछा गया विवादित सवाल, ब्राह्मणवादी पितृसत्ता ने महिलाओं के विकास में बाधा डाली?

जाागरण में फेमस सिंगर बी प्राक भी पहुंचे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जैसे बी प्राक स्टेज पर पहुंचे वैसे ही अचानक लोगो की भीड़ सिंगर को देखने के लिए मंच के करीब आ गई। जिससे ये हादसा हो गया।

हीं हादसे पर फेसम सिंगर बी प्राक ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि मैं काफी दुखी और निराश हूं। ऐसा पहली बार है जब मैंने उश स्थान पर ऐशा कुछ होते देखा, जहां मैं मां कालकाजी मंदिर में परफार्म कर रहा था। मुझे उम्मीद है कि जिन लोग घायल हुए हैं वह जल्दी ठीक हो जाएंगे। बी प्राक ने कहा कि जान से अधिक कीमती कुछ भी नहीं है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...