1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. VIDEO: ‘तुम बेवफा हो’ हुआ रिलीज, अर्जुन बिजलानी और निया शर्मा का तोड़ा दिल, और फिर…

VIDEO: ‘तुम बेवफा हो’ हुआ रिलीज, अर्जुन बिजलानी और निया शर्मा का तोड़ा दिल, और फिर…

टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा सोशल मीडिया पर अपनी एक्टिविटी के चलते सुर्खियों में छाई रहती हैं। खासकर उनके बोल्ड लुक हमेशा ही चर्चा में रहते हैं। लेकिन, कोरोना के चलते इन दिनों एक्ट्रेस भी सोशल मीडिया पर कम ही एक्टिव दिख रही हैं। ऐसे में उन्होंने अपने फैंस को जबरदस्त ट्रीट दी है।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा सोशल मीडिया पर अपनी एक्टिविटी के चलते सुर्खियों में छाई रहती हैं। खासकर उनके बोल्ड लुक हमेशा ही चर्चा में रहते हैं। लेकिन, कोरोना के चलते इन दिनों एक्ट्रेस भी सोशल मीडिया पर कम ही एक्टिव दिख रही हैं। ऐसे में उन्होंने अपने फैंस को जबरदस्त ट्रीट दी है।

पढ़ें :- Aarushi Sharma Bridal Photoshoot: गुलाबी लहंगा चोली, ट्यूल दुपट्टे और चौड़े कुंदन ज्वेलरी में आरुषि शर्मा ने शेयर की कुछ अनसीन तस्वीरें

बेस्टफ्रेंड अर्जुन बिजलानी के साथ निया शर्मा का हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो ‘तुम बेवफा हो’ रिलीज हुआ है और खास बात ये है कि इस वीडियो में निया एक दम नए अंदाज में नजर आ रही हैं। निया शर्मा इस म्यूजिक वीडियो में अपने ट्रेडिशनल लुक से फैंस का दिल जीत रही हैं।

निया और अर्जुन बिजलानी का म्यूजिक वीडियो सॉन्ग ‘तुम बेवफा हो’ अब यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। दोनों की जोड़ी इस गाने में काफी खूबसूरत लग रही है। निया शर्मा और अर्जुन बिजलानी ने पहले ही सोशल मीडिया के जरिए अपने आने वाले म्यूजिक वीडियो की जानकारी अपने फैंस के साथ शेयर की थी। ऐसे में जैसे ही यह गाना रिलीज हुआ फैंस के बीच चर्चा में आ गया।

म्यूजिक वीडियो को डीआरजे रिकॉर्ड्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जिसके निर्माता राज जायसवाल हैं। वहीं गाने को पायल देव और स्टेबिन बेन ने आवाज दी है। वहीं इस गाने के लीरिक्स लिखे हैं कुनाल वर्मा ने और म्यूजिक कंपोजर पायल देव हैं। गाने को रिलीज हुए 24 घंटे भी नहीं हुए हैं और इसे अब तक 16 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

पढ़ें :- Video: हीरामंडी स्क्रीनिंग में रेखा ने ऋचा चड्ढा को आशीर्वाद दिया, बेबी बंप पर किस करते कही ये बात

म्यूजिक वीडियो को डीआरजे रिकॉर्ड्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जिसके निर्माता राज जायसवाल हैं। वहीं गाने को पायल देव और स्टेबिन बेन ने आवाज दी है। वहीं इस गाने के लीरिक्स लिखे हैं कुनाल वर्मा ने और म्यूजिक कंपोजर पायल देव हैं। गाने को रिलीज हुए 24 घंटे भी नहीं हुए हैं और इसे अब तक 16 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...