1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video Viral : अखिलेश यादव, बोले-भाजपा का कोई भी निर्माण विकास का विषय नहीं बल्कि भ्रष्टाचार करने का है उपाय

Video Viral : अखिलेश यादव, बोले-भाजपा का कोई भी निर्माण विकास का विषय नहीं बल्कि भ्रष्टाचार करने का है उपाय

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष (National President of Samajwadi Party) व कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव (Kannauj MP Akhilesh Yadav) ने रविवार को अपने एक्स पोस्ट पर एक वीडियो शेयर कर यूपी की योगी सरकार (Yogi Government) पर बड़ा हमला बोला है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष (National President of Samajwadi Party) व कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव (Kannauj MP Akhilesh Yadav) ने रविवार को अपने एक्स पोस्ट पर एक वीडियो शेयर कर यूपी की योगी सरकार (Yogi Government) पर बड़ा हमला बोला है। श्री यादव ने लिखा कि कानपुर में भाजपा (BJP) के भ्रष्टाचार की परत का परदा जब उठ गया तो उनके विधायक जी का नाटक शुरू हो गया।

पढ़ें :- शिवा शर्मा हत्याकांड: फरार श्रद्धा दुबे समेत अन्य आरोपियों के ख़िलाफ़ NBW जारी, नेपाल भागने की आशंका

भाजपा की ये पुरानी आदत है कि पहले सफ़ेदपोश बनकर चुपचाप भ्रष्टाचार करती है और जब पोल खुल जाती है तो उसका ठीकरा अधिकारियों के सिर पर फोड़ देती है। उन्होंने कहा कि इसका अर्थ ये हुआ कि सरकार का अधिकारियों पर कोई नियंत्रण नहीं है मतलब सराकर नाकाम भी है और निष्प्रभावी भी। श्री यादव ने कहा कि यूपी की जनता पूछ रही है कि सरकार की लगाम क्या अधिकारियों के हाथ में है? उन्होंने कहा कि सच तो ये है कि भाजपा (BJP) का हर निर्माण भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है। भाजपा (BJP) के लिए कोई भी निर्माण विकास का विषय नहीं बल्कि भ्रष्टाचार करने का उपाय है।

पढ़ें :- अरविंद केजरीवाल, बोले- तिरंगा अपने देश में नहीं फहराएंगे तो क्या पाकिस्तान में फहराएंगे?

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...