HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. Video Viral : नैनीताल शहर ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर, भारी बर्फबारी से लुढ़का तापमान

Video Viral : नैनीताल शहर ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर, भारी बर्फबारी से लुढ़का तापमान

Video Viral : Nainital city covered with white sheet, heavy snowfall

By संतोष सिंह 
Updated Date

नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल जिले और उसके आसपास के इलाके में गुरुवार को बारिश और भारी हिमपात होने के कारण गलन बढ़ गयी है। पहाड़ों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। इसके कारण तापमान काफी नीचे चला गया है।

पढ़ें :- Video: पैसे न होने की वजह से डिलीवरी के बाद हॉस्पिटल का बिल चुकाने के लिए पिता ने बेच दिया अपने कलेजे का टुकड़ा

मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार नैनीताल में गुरुवार सुबह ही मौसम ने करवट बदली। यकायक हिमपात होने लगा। शहर के निचले वाले इलाके में भी देखते ही देखते भारी हिमपात होने लगा। खास बात यह रही कि आज बरसात नहीं हुई और पूरे शहर ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली। पेड़ एवं पहाड़ शुभ्र-धवल नजर आने लगे।

नैनीताल शहर में इस मौमस का यह दूसरा हिमपात है। बता दें​ कि इससे पहले 29 जनवरी को हिमपात हुआ था। ऊंचाई वाले इलाकों में यहां आठवीं बार हिमपात हुआ है लेकिन आज सबसे अधिक हिमपात हुआ है। शहर की ऊंची चोटियों चाइनापीक, किलबरी, स्नोव्यू, शेर का डांडा एवं टिफिन टॉप में जबरदस्त बर्फ गिरी है। यहां बर्फ की मोटी चादर जम गयी है।

नैनीताल के अलावा कुमाऊं मंडल के अल्मोड़ा, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों के ऊंचाई चोटियों में भी हिमपात होने की सूचना मिली है। इससे एक ओर जहां पर्यटकों एवं कारोबारियों की बांछें खिली हैं वहीं आम लोगों की दुश्वारियां भी बढ़ गयी हैं। नैनीताल शहर में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सड़कों पर बर्फ जमने के कारण यातायात को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। पहाड़ों में तापमान एकदम नीचे चला गया है। जिससे जबर्दस्त शीत लहर चल रही है और हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है

पढ़ें :- Video: बच्चों की सेहत से खिलवाड़, आइसक्रीम में व्हिस्की मिलाकर बेच रहे थे, पुलिस ने मारा छापा

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...