1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. Video Viral : चिराग पासवान को इस एक्ट्रेस ने बताया अपना क्रश, खुलेआम किया प्यार का इजहार

Video Viral : चिराग पासवान को इस एक्ट्रेस ने बताया अपना क्रश, खुलेआम किया प्यार का इजहार

मोदी सरकार (Modi Government) में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री व लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के मुखिया और हाजीपुर से सांसद चिराग पासवान (Chirag Paswan) काफी चर्चा में बने रहते हैं। चिराग पासवान (Chirag Paswan) राजनीति के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी पहचान रखते हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। मोदी सरकार (Modi Government) में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री व लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के मुखिया और हाजीपुर से सांसद चिराग पासवान (Chirag Paswan) काफी चर्चा में बने रहते हैं। चिराग पासवान (Chirag Paswan) राजनीति के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी पहचान रखते हैं। चिराग अपने सौम्य व्यवहार और क्यूट सी स्माइल से लोगों का दिल जीत लेते हैं। वहीं अब चिराग पर एक एक्ट्रेस भी फिदा हो गई हैं।

पढ़ें :- Budget 2026 : बजट में नारियल और चंदन की खेती को लेकर अहम घोषणा , किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

चिराग पासवान (Chirag Paswan) को पसंद करने वालों में अब भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्री निशा दुबे (Bhojpuri cinema actress Nisha Dubey) शामिल हो गई हैं। निशा दुबे ने हाल ही में चिराग पासवन को अपना क्रश बताते हुए अपने दिल की बात का खुलासा किया है। निशा डूबे ने साथ ही एक्ट्रेस ने एलजेपी नेता को क्यूट भी कहा है।

निशा ने शेयर किया चिराग का वीडियो

हाल ही में निशा ने अपने इंस्टाग्रम एकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें चिराग पासवान की झलक देखने को मिल रही हैं। इस वीडियो में उन पलों को भी दिखाया गया है जब चिराग ने मंत्री पद की शपथ ली थी। निशा ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि (क्रश)। यार ये बंदा इतना क्यूट क्यों है?

निशा दुबे के इस वीडियो पर नेटिजंस ने भी खूब कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा है कि कंगना (रनौत) के साथ जोड़ी बेस्ट रहेगी। एक यूजर ने लिखा कि चिराग बॉलीवुड छोड़ चुके हैं। एक ने कमेंट किया कि, भैया भाभी की मस्त जोड़ी। एक ने कमेंट किया कि बियाह कर ल बढ़िया रही (शादी कर लो बढ़िया रहेगा)।

एक यूजर ने निशा से सवाल करते हुए लिखा कि ‘भाई मिनिस्टर बनने से पहले क्रश नहीं था क्या? एक ने लिखा कि अब वह पॉलिटिक्स खेलता है। एक अन्य ने लिखा कि अब तक का सबसे हैंडसम राजनेता। तो किसी ने कमेंट किया कि’जलवा है भैया जी का।

पढ़ें :- Budget 2026-27: पीएम मोदी ने बजट को बताया ऐतिहासिक, कहा-हम जल्द से जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चाहते हैं बनना

जानें कौन हैं निशा दुबे?

निशा दुबे भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। झारखंड की रहने वाली निशा आईएएस अफसर बनना चाहती थीं। हालांकि उनकी किस्मत में एक्ट्रेस बनना लिखा था। वे भोजपुरी एक्टर अरविंद अकेला कल्लू संग अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में रही हैं।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...