Apoorva Mukhija: फेमस यूट्यूबर समय रैना के शो India’s Got Latent विवादों में घेरे में है। कंटेंट रणवीर अल्लाहबादिया (Ranveer Allahbadia) की आपत्तिजनक टिप्पणियों ने शो को भारी आलोचनाओं के घेरे में ला दिया है।
Apoorva Mukhija: फेमस यूट्यूबर समय रैना के शो India’s Got Latent विवादों में घेरे में है। कंटेंट रणवीर अल्लाहबादिया (Ranveer Allahbadia) की आपत्तिजनक टिप्पणियों ने शो को भारी आलोचनाओं के घेरे में ला दिया है। विवाद इतना बढ़ गया है कि समय को मजबूरन अपने यूट्यूब चैनल से एपिसोड हटाना पड़ गया है, लेकिन अब सोशल मीडिया पर न सिर्फ रणवीर अल्लाहबादिया (Ranveer Allahbadia) बल्कि उन्हीं के बगल में बैठीं अपूर्वा मुखिजा (Apoorva Makhija) पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। शो में अपूर्वा मुखिजा (Apoorva Makhija) का बयान भी वायरल हो रहा है। अपूर्वा मुखिजा (Apoorva Makhija) का विवादों से पुराना नाता रहा है।
कौन हैं अपूर्वा मुखिजा
आपको बता दें कि इस सारे विवाद के चलते रणवीर अलाहाबादी (Ranveer Allahbadia) और समय रैना (Samay Raina) के इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर अपूर्वा मुखीजा (Influencer and content creator Apoorva Makhija) के खिलाफ पुलिस ने आपत्तिजनक और अश्लील टिप्पणी करने के आरोप में केस दर्ज किया है। अपूर्वा भी खुद इस शो में अपने वजाइना पर दिए विवादित बयान के चलते आलोचना का शिकार हो रही हैं। अपूर्वा सोशल मीडिया पर “द रिबेल किड” (The Rebel Kid) के नाम से जानी जाती हैं, और वह सोशल मीडिया पर अपने रेंट वीडियोज के चलते वायरल हुई हैं।
Dekhiy video is pr karyvavhi kijiye pic.twitter.com/EVqmhaKzxo
— ममता राजगढ़ (@rajgarh_mamta1) February 9, 2025
अपूर्वा मुखिजा के बयान पर फूटा गुस्सा
दरअसल, शो का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अपूर्वा मुखिजा (Apoorva Makhija) महिलाओं के प्राइवेट पार्ट (Private Parts) पर टिप्पणी करती नजर आ रही हैं। यह बयान अश्लील और आपत्तिजनक माना जा रहा है, जिससे इंटरनेट पर उनकी तीखी आलोचना हो रही है। कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करते हुए शो को ही बंद करने की मांग शुरू कर दी है। हालांकि इस सारे मामले पर अपूर्वा ने अभी तक कोई माफी नहीं मांगी है। जबकि रणवीर अलाहाबादी (Ranveer Allahbadia) ने अपने सोशल मीडिया पर इस सारे मामले पर माफी मांगी। रणवीर ने कहा, कि मेरे द्वारा एक निर्णय में चूक हुई… यह मेरी ओर से ठीक नहीं था। यह पॉडकास्ट सभी उम्र के लोगों द्वारा देखा जाता है और मैं ऐसी जिम्मेदारी को हल्के में नहीं लेना चाहता, और परिवार वह आखिरी चीज है जिसे मैं कभी अपमानित करना चाहूंगा।
दिल्ली में भी विवादों में रहीं अपूर्वा
यह पहली बार नहीं है जब अपूर्वा मुखिजा (Apoorva Makhija) विवादों में आई हैं। हाल ही में दिल्ली में एक इवेंट के दौरान भी वह चर्चा में रहीं, जब उनकी कुछ लोगों से बहस हो गई थी। सोशल मीडिया पर रिबेल किड नाम से मशहूर अपूर्वा ने वहां मौजूद कुछ लोगों पर बदतमीजी करने का आरोप लगाया था।