1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Vinod Khanna death anniversary: पॉपुलर एक्ट्रेस के चलते विनोद खन्ना और धर्मेंद्र में हुई थी भिड़ंत, गहरी दोस्ती में पड़ी थी दरार

Vinod Khanna death anniversary: पॉपुलर एक्ट्रेस के चलते विनोद खन्ना और धर्मेंद्र में हुई थी भिड़ंत, गहरी दोस्ती में पड़ी थी दरार

बॉलीवुड मे स्टार्स विनोद खन्ना (Vinod Khanna) आज के दौर में ही नहीं, बल्कि पहले भी सुर्खियों में रहते थे। विनोद खन्ना आज हमारे बीच नहीं है लेकिन आज भी इनकी फिल्म इन अदाकारी के लोग दीवाने हैं। विनोद खन्ना (Vinod Khanna) की लव स्टोरी की बात करें तो ये किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Vinod Khanna death anniversary: बॉलीवुड मे स्टार्स विनोद खन्ना (Vinod Khanna) आज के दौर में ही नहीं, बल्कि पहले भी सुर्खियों में रहते थे। विनोद खन्ना आज हमारे बीच नहीं है लेकिन आज भी इनकी फिल्म इन अदाकारी के लोग दीवाने हैं।

पढ़ें :- Aarushi Sharma Bridal Photoshoot: गुलाबी लहंगा चोली, ट्यूल दुपट्टे और चौड़े कुंदन ज्वेलरी में आरुषि शर्मा ने शेयर की कुछ अनसीन तस्वीरें

विनोद खन्ना की लव स्टोरी की बात करें तो ये किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं। दरअसल, आज हम विनोद खन्ना (Vinod Khanna) और अमृता सिंह (Amrita Singh) की लव स्टोरी के बारें में। आपको जान कर हैरानी होगी कि अमृता सिंह की वजह से विनोद खन्ना कई बार कई फिल्मी सितारों से उलझ भी चुके हैं। एक बार अमृता सिंह के कारण ही धर्मेंद्र और विनोद खन्ना में ठन गई थी।

दरअसल, फिल्म ‘मेरा गाँव मेरा देश’ से अपनी फिल्मी सफर करने वाले विनोद खन्ना की इस फिल्म के लीड एक्टर धर्मेंद्र थे। फिल्म की शूटिंग के दौरान इन दोनों के बीच काफी गहरी दोस्ती हो गई और दोनों अक्सर साथ-साथ ही देखे जाने लगे।


धर्मेंद्र ने विनोद खन्ना को उनके करियर को ऊपर लाने में काफी सपोर्ट किया। यही वजह थी कि विनोद खन्ना भी धर्मेंद्र को अपने बड़े भाई जैसे मानते थे और उनकी किसी बात को मना करने से पहले हजार दफा सोचा करते थे। हालांकि पर्दे पर लोग धर्मेंद्र से ज्यादा विनोद खन्ना को अमिताभ बच्चन के साथ देखना पसंद करते थे।

धीरे-धीरे धर्मेंद्र और विनोद खन्ना की दोस्ती काफी पॉपुलर हो गई। एक दिन शाम में जब धर्मेंद्र ने विनोद खन्ना को अपने साथ बैठने के लिए बुलाया तो विनोद खन्ना ने आने से मना कर दिया। उस समय वह अमृता सिंह के साथ काफी बिजी थे।

अमृता सिंह और विनोद खन्ना की लव स्टोरी उन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही थी। फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद रात को धर्म पाजी अक्सर महफिल लगाकर बैठ जाते. देर रात तक शराब का दौर चलता रहता। इस दौर में विनोद खन्ना शामिल नहीं होते थे क्योंकि वह अक्सर अमृता सिंह के साथ रहते थे।

विनोद खन्ना की इस आदत पर एक दिन धर्मेंद्र को काफी गुस्सा आया और उन्होंने अमृता सिंह को बहुत भला-बुरा कहना शुरू कर दिया। धर्म पाजी को नशे में देखकर विनोद खन्ना ने बात को टालना ही बेहतर समझा लेकिन सुबह भी धर्मेंद्र नहीं माने तो विनोद खन्ना को भी गुस्सा आ गया और वो अमृता के लिए धर्मेंद्र से लड़ पड़े।

लड़ाई इतनी बढ़ गई कि धर्मेंद्र ने गुस्से में आकर विनोद को धक्का दे दिया तो विनोद ने भी धर्मेंद्र का कॉलर पकड़ लिया। दोनों की इस लड़ाई को देख हर कोई हैरान रह गया था। ये बात और है कि जिस लड़की के लिए विनोद खन्ना धर्मेंद्र से लड़ पड़े थे वो उनकी हो नहीं पाई।

पढ़ें :- Shruti Haasan Breakup: शांतनु और श्रुति की शादी के खुलासे के बाद एक्ट्रेस का हुआ ब्रेकअप

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...