यूपी के सहारनपुर जिले में मोहम्मद सालिम ने हेलीकॉप्टर से बारात निकालकर बचपन का सपना पूरा किया। देहात कोतवाली क्षेत्र के बीजोपुरा में उनका निकाह हुआ। दूल्हा हेलीकॉप्टर से ससुराल पहुंचा और करीब 20 किलोमीटर का सफर इसी से तय किया। हेलीकॉप्टर से दुल्हन की विदाई गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है।
सहारनपुर: यूपी के सहारनपुर जिले में मोहम्मद सालिम ने हेलीकॉप्टर से बारात निकालकर बचपन का सपना पूरा किया। देहात कोतवाली क्षेत्र के बीजोपुरा में उनका निकाह हुआ। दूल्हा हेलीकॉप्टर से ससुराल पहुंचा और करीब 20 किलोमीटर का सफर इसी से तय किया। हेलीकॉप्टर से दुल्हन की विदाई गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है।
गांव को लोगों धूमधाम से ससुराल पहुंचे दूल्हे का स्वागत किया। हेलिकॉप्टर से दूल्हे को आसमान से उतरते देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। शालीम की शादी सहारनपुर के बीजोपुर निवासी जमशेद की बेटी जुनेद प्रवीण से हो रही है। दूल्हा परिवार के साथ करीब 20 किलोमीटर का सफर हेलीकॉप्टर से तय कर पहुंचा तो ससुराल पक्ष ने उनका स्वागत किया।
सहारनपुर के नागल क्षेत्र के गांव तांशीपुर निवासी मोहम्मद सालिम उर्फ चंदू अपनी बारात लेकर हेलीकॉप्टर से ससुराल पहुंचा। यहां दूल्हे को आसमान से उतरते देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। गांव की लड़कियों ने कहा- मुझे भी ऐसा दुल्हा चाहिए। https://t.co/ZT2QJCsjsO
— Shahbaz Khan (@ShahbazKhan8077) October 26, 2026
खास बात यह है कि दूल्हा किसान है, खेतीबाड़ी से जुड़ा है और उसका बचपन से सपना था कि वह अपनी बारात हेलिकॉप्टर से लेकर जाए। वह सपना आज शालीम ने पूरा कर लिया। सलीम ने बताया कि दुल्हन जुनेद प्रवीण की विदाई भी हेलीकॉप्टर से होगी। दूल्हे ने बताया कि उसने ढोल-बाजा कुछ नहीं कर रखा है। इस अनोखी शादी को देखने के लिए गांव में लोगों की भीड़ लगी रही और कई लोगों ने हेलीकॉप्टर के साथ सेल्फी भी ली।
इतना ही नहीं ससुरालवालों ने पहले से ही व्यवस्था कर रखी थी। हेलीपैड भी बना रखा था। जहां आराम से दूल्हे का हेलिकॉप्टर उतरा। वहीं लोग हेलिकॉप्टर के साथ तो तस्वीरें ले ही रहे थे साथ ही साथ दूल्हे के साथ भी फोटो खिंचवा रहे थे। शादी के दिन दूल्हा-दुल्हन हर किसी में सबसे ज्यादा महत्व रखते हैं। लेकिन इस तरह की खास बारात ने इन कपल्स को और खास बना दिया।