1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Viral Vide: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है ये वीडियो

Viral Vide: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है ये वीडियो

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज बुधवार को आम जनता की तरह दिल्ली मेट्रो में सफर किया। राष्ट्रपति का दिल्ली में मेट्रो में सफर करने का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने पीले रंग की साड़ी और हल्के भूरे रंग का स्वेटर पहना हुआ है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu ) ने आज बुधवार को आम जनता की तरह दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) में सफर किया। राष्ट्रपति का दिल्ली में मेट्रो में सफर करने का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- मनोज तिवारी का बड़ा दावा, बोले -बीजेपी असम में पुनः प्रचंड बहुमत से आ रही है,कांग्रेस खुशियां लूटने वाली पार्टी

इस वीडियो में उन्होंने पीले रंग की साड़ी और हल्के भूरे रंग का स्वेटर पहना हुआ है। राष्ट्रपति को इस तरह आम लोगो के बीच बैठा देख मेट्रो पर सवार यात्री हैरान रह गए। सोशल मीडिया में उनका यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- पीएम मोदी ने साधा निशाना: बोले- TMC के पापों का घड़ा भर चुका”, बंगाल में बदलाव का दावा

मेट्रो में सफर के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू (President Draupadi Murmu )को डीएमआरसी के अधिकारी मेट्रो संचालन के बारे में उन्हें जानकारी दे रहे हैं। इस दौरान मेट्रो के जिस कोच में राष्ट्रपति सीट पर बैठी हैं, उनके ईर्द-गिर्द काफी संख्या में सुरक्षा अधिकारी और कर्मचारी सतर्क हैं।

पढ़ें :- स्टेज पर फैन की हरकत से घबराईं सुनंदा शर्मा, फिर बोलीं-“उसे माफ कर दें”

राष्ट्रपति (President Draupadi Murmu ) के बिल्कुल करीब काले बैग के साथ उनके सुरक्षा में तैनात स्पेशल अधिकारी भी कोच में मूवमेंट करते दिखाई दे रहे रहे हैं। राष्ट्रपति मुर्मू इस दौरान मेट्रो अधिकारी से सवाल पूछती भी नजर आ रही हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...