1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Viral Video: मजाकिया अंदाज में नजर आये CM योगी, भाषण के दौरान सांसद रवि किशन से ऐसे ली चुटकी

Viral Video: मजाकिया अंदाज में नजर आये CM योगी, भाषण के दौरान सांसद रवि किशन से ऐसे ली चुटकी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गोरखपुर में जनसभा के दौरान मजाकिया अंदाज में नजर आए। इस दौरान उन्होंने सांसद और एक्टर रवि किशन को लेकर ऐसी चुटकी ली कि वहां मौजूद लोग ठहाके मारकर हंसने लगे। इतना ही नहीं खुद मुख्यमंत्री भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएं।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) रविवार को गोरखपुर में जनसभा के दौरान मजाकिया अंदाज में नजर आए। इस दौरान उन्होंने सांसद और एक्टर रवि किशन (Ravi Kishan) को लेकर ऐसी चुटकी ली कि वहां मौजूद लोग ठहाके मारकर हंसने लगे। इतना ही नहीं खुद मुख्यमंत्री भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएं।सोशल मीडिया में यह वीडियो वायरल हो गया।

पढ़ें :- Kedartal Avalanche : राजधानी लखनऊ की दो सगी बहनों के शव बरामद, हिमस्खलन में फंसे होने की खबर मिलने पर तलाश में पहुंचा था भाई

सीएम योगी गोरखपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने रवि किशन से खूब चुटकी ली। सीएम योगी लोगो को संबोधित कर रहे थे इस दौरान भाषण के बीच में उन्होंने सांसद और एक्टर रवि किशन के मजे लेने लगे। उन्होंने कहा कि रवि किशन की फिल्म कितने लोग देखे हैं …फिर उन्होंने पूछा कि फ्री में देखा है कि पैसे लेकर..उसके जवाब में लोगो ने कहा फ्री में। सीएम योगी ने कहा कि अगर यह अच्छा कपड़ा पहनकर न एक्टिंग करें फटे कपड़े पहनकर अंडरवियर में एक्टिंग करें तो हीरो लगेंगे..कैसा लगेगा। कह कर मुख्यमंत्री योगी खूब हंसने लगे। कार्यक्रम में मौजूद लोग भी ठहाके मारकर हंसने लगे।

पढ़ें :- दीपावली के दिन लखनऊ मेट्रो का शेड्यूल बदला, शाम सात बजे तक उपलब्ध रहेगी सेवा

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सांसद रवि किशन की खूब तारीफ की। कहा कि रवि किशन पिछले छह महीने से रवि किशन लगातार गोरखपुर में हैं। वह फिल्में भी कर रहे हैं और विकास की योजनाओं के लिए काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि रवि किशन फिल्मों में काम वहां जरुर करें लेकिन विधायकों को फिल्मों में न लेकर जाएं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...