1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Viral Video: यौन उत्पीड़न से तंग बेटी ने पिता का प्राइवेट पार्ट काटकर गले पर किया कई वार,आरोपी खून से लथपथ चाकू लेकर सड़क पर थी खड़ी, अब पुलिस हिरासत में

Viral Video: यौन उत्पीड़न से तंग बेटी ने पिता का प्राइवेट पार्ट काटकर गले पर किया कई वार,आरोपी खून से लथपथ चाकू लेकर सड़क पर थी खड़ी, अब पुलिस हिरासत में

Palghar Viral Video : देश में आजकल अपराध की दुनिया से ऐसी खबरें सामने आ रही हैं जो कि लोगों को हैरान कर रही हैं। मेरठ का हत्याकांड हो या फिर औरेया की घटना अभी लोग भूले भी नहीं कि, महाराष्ट्र के पालघर जिले से एक और खौफनाक मामला सामने आया है। यहां के नालासोपारा इलाके में एक बेटी ने अपने सौतेले पिता के प्राइवेट पार्ट को काट दिया।

By santosh singh 
Updated Date

Palghar Viral Video : देश में आजकल अपराध की दुनिया से ऐसी खबरें सामने आ रही हैं जो कि लोगों को हैरान कर रही हैं। मेरठ का हत्याकांड हो या फिर औरेया की घटना अभी लोग भूले भी नहीं कि, महाराष्ट्र के पालघर जिले से एक और खौफनाक मामला सामने आया है। यहां के नालासोपारा इलाके में एक बेटी ने अपने सौतेले पिता के प्राइवेट पार्ट को काट दिया। पीड़िता का आरोप है कि, उसका पिता दो सालों से यौन शोषण कर रहा था। इस घटना का विचलित कर देने वाला पालघर वायरल वीडियो काफी देखा जा रहा है। इसे देखने के बाद यूजर्स की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

वायरल हो रही वीडियो में देखा जा सकता है कि, लड़की घर के बाहर खड़े होकर काफी चीख और चिल्ला रही है। इस दौरान आस-पास भीड़ मौजूद है। पीड़िता को देखकर लग रहा है कि, वह काफी दुखी थी। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, सौतेले पिता का प्राइवेट पार्ट काटने के बाद लड़की को जरा भी अफसोस या फिर कानून का डर नहीं है। पीड़िता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पिता को खौफनाक सजा देने वाली इस बेटी ने आरोप लगाए हैं कि, उसका सौतेला पिता दो सालों से यौन शोषण कर रहा था। घटना वाले दिन भी उसके पिता ने जबरदस्ती करने की कोशिश की थी। फिलहाल पीड़ित आदमी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

देख यूजर्स कर रहे लड़की की हिम्मत की तारीफ

इस पालघर वायरल वीडियो (Palghar Viral Video) को एक्स पर आज ही शेयर किया गया है। ये घटना दो दिन पुरानी बताई जा रही है। पिता का निजी अंग काटने वाली लड़की के वीडियो पर यूजर्स की खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर लिखता है कि, बेटी ने न्याय ऑन-द-स्पॉट दे दिया, अब कानून भी सोच रहा होगा – ‘भाई, अब हमें क्या करने बुलाया है? दूसरा लिखता है, कि शाबाश और बहुत साधुवाद लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा साकार करने के लिए। तीसरा लिखता है, ये सही सज़ा है बलात्कारियों के लिए । very good।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...