1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Video Viral : इक्वाडोर में प्रार्थना सभा के दौरान क्रूस गिरने से पादरी की मौत, पूरी दुनिया में हो रहा था लाइव टेलीकास्ट

Video Viral : इक्वाडोर में प्रार्थना सभा के दौरान क्रूस गिरने से पादरी की मौत, पूरी दुनिया में हो रहा था लाइव टेलीकास्ट

चर्च में प्रार्थना के दौरान एक ऐसा हादसा हो गया जिसे देखकर हर कोई हैरान है। दक्षिण-पश्चिमी इक्वाडोर (Southwestern Ecuador) के गयागुआकिल शहर (Guayaquil City) में फादर पैट्रिक अल्फ्रेडो सांचेज मोलिनारी (Father Patrick Alfredo Sanchez Molinari) लाइव प्रार्थना सभा के दौरान चर्च में लोगों को आशीर्वाद दे रहे थे, तभी चर्च में उनके पीछे दीवार पर लगा क्रूस गिरने से मृत्यु हो गई।

By santosh singh 
Updated Date

क्विटो (इक्वाडोर)। चर्च में प्रार्थना के दौरान एक ऐसा हादसा हो गया जिसे देखकर हर कोई हैरान है। दक्षिण-पश्चिमी इक्वाडोर (Southwestern Ecuador) के गयागुआकिल शहर (Guayaquil City) में फादर पैट्रिक अल्फ्रेडो सांचेज मोलिनारी (Father Patrick Alfredo Sanchez Molinari) लाइव प्रार्थना सभा के दौरान चर्च में लोगों को आशीर्वाद दे रहे थे, तभी चर्च में उनके पीछे दीवार पर लगा क्रूस गिरने से मृत्यु हो गई। सबसे खौफनाक बात यह है कि यह पूरी घटना सोशल मीडिया पर लाइव स्ट्रीम के दौरान कैमरे में कैद हो गई। अचानक हुए इस हादसे से चर्च में चीख-पुकार मच गई और इस दर्दनाक घटना में फादर की मौके पर ही मौत हो गई।

पढ़ें :- Video-अखिलेश यादव का पलटवार, बोले-भाजपा को डर है कि कोई आस्थावान श्रद्धालु ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरी के त्रिदानवों का न फूंक दे पुतला 

राजधानी क्विटो से 265 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित तटीय शहर ग्वायाकिल में परपेतुओ सोकोरो चर्च के पादरी पैट्रिसियो सांचेज शनिवार शाम को प्रार्थना करा रहे थे।

पादरी के सिर पर गिरा क्रूस

प्रार्थना सभा के वीडियो में दिखता है कि इस दौरान पादरी के पीछे दीवार पर लगा भारी क्रूस उखड़कर उनके सिर पर गिर पड़ा। वीडियो से ऐसा नहीं लगा कि उन्हें क्रूस गिरता हुआ दिखाई दिया। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारण जारी रहने के दौरान श्रद्धालु मदद के लिए चिल्लाने लगे। स्थानीय अधिकारियों ने इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है। पैट्रिसियो सांचेज मोस्ट होली रिडीमर धर्मसभा से जुड़े थे। यह रोमन कैथोलिक धार्मिक संघ 1732 में स्थापित हुआ था और 80 देशों में इसकी मौजूदगी है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

पढ़ें :- राहुल गांधी का मोदी सरकार पर सीधा हमला, बोले- लाखों भारतीय युवाओं को सिस्टम से बाहर रखने के लिए बनी है नई शिक्षा नीति

जैसे ही वह भारी-भरकम क्रूस फादर पर गिरा, चर्च में मौजूद श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई और हड़कंप सनसनी फैल गई. ऑनलाइन सामने आए वीडियो फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कैसे यह अचानक हुआ हादसा देखकर वहां मौजूद लोग दंग रह गए। गयागुआकिल के महाधर्माध्यक्षीय कार्यालय (Archdiocese of Guayaquil) ने एक आधिकारिक बयान जारी कर फादर की मौत की पुष्टि की है और उनके परिवार, दोस्तों तथा रेडम्प्टोरिस्ट धार्मिक समुदाय के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। फादर पैट्रिक इसी चर्च के मुख्य पादरी थे।

आखिर क्यों गिरा क्रॉस?

हादसे के बाद से सवाल उठ रहा है कि आखिर वह भारी क्रॉस अचानक कैसे गिर गया? हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह किसी संरचनात्मक क्षति की वजह से हुआ या फिर फिक्सिंग में किसी लापरवाही के कारण। आर्कडायोइस ने यह भी साफ नहीं किया है कि फादर की मौत मौके पर ही हो गई थी या अस्पताल ले जाने के बाद। इस अचानक हुए हादसे ने दुनियाभर के श्रद्धालुओं और सोशल मीडिया यूजर्स को गहरे सदमे में डाल दिया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...