1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Viral Video: उन्नाव की नयी-नयी बनी सड़क का अजब हाल, बनने के दूसरे दिन ही हाथों से उखड़ने लगी, अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर कर भाजपा पर कसा ये तंज

Viral Video: उन्नाव की नयी-नयी बनी सड़क का अजब हाल, बनने के दूसरे दिन ही हाथों से उखड़ने लगी, अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर कर भाजपा पर कसा ये तंज

अखिलेश यादव ने भी इस वीडियो को सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर शेयर करते हुए लिखा है कि उन्नाव में भाजपाई भ्रष्टाचार की उधड़ती परतें। इसकी जाँच होगी या मिल-बाँटकर ये मामला भी भाजपा सरकार रफ़ा-दफ़ा कर देगी।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक व्यक्ति नयी नयी बनी सड़क हाथों से ही उखाड़ता नजर आ रहा है। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस वीडियो को सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर शेयर करते हुए लिखा है कि उन्नाव में भाजपाई भ्रष्टाचार की उधड़ती परतें। इसकी जाँच होगी या मिल-बाँटकर ये मामला भी भाजपा सरकार रफ़ा-दफ़ा कर देगी।

पढ़ें :- ब्रेस्ट कैंसर का इलाज होने के बाद भी लौट सकता है कैंसर? डॉक्टर से पूछें ये चार महत्वपूर्ण सवाल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो उन्नाव का बताया जा रहा है। जो एक दिन पहले ही बनी थी। इस वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक व्यक्ति सड़क को अपने हाथों से उखाड़ रहा है। वहीं आरोप है कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। इसकी शिकायत डीएम और विभागीय अधिकारियों से की गई है। इसे लेकर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसा है।

पढ़ें :- Kedartal Avalanche : राजधानी लखनऊ की दो सगी बहनों के शव बरामद, हिमस्खलन में फंसे होने की खबर मिलने पर तलाश में पहुंचा था भाई

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वीडियो अचलागंज क्षेत्र का बताया जा रहा है। उन्नाव लालगंज मार्ग पर ग्राम बेथर से सैदपुर तक ढाई किलो मीटर संपर्क मार्ग के नवीनीकरण को पीडब्लूडी 24 लाख की धनराशि स्वीकृत हुई है। इसका डामरीकरण कराया जा रहा है।

सोमवार को स्थानीय लोगों को सड़क उखड़ती दिखी। हाथ से सड़क चेक की तो डामर और गिट्टी बहुत ही आसानी से उखड़ने लगी। वहीं इस दौरान मौजूद किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। आरोप है कि ठेकेदार निर्माण में धांधली बरत रहे हैं और जिम्मेदार अफसर ध्यान नहीं दे रहे है।

वहीं इस मामले मं अधिशासी अभियंता नवीन मिश्रा ने बताया कि वीडियो संज्ञान में लिया गया है। मौके पर जाकर निर्माण की स्थिती देखी जाएगी। अगर मानकविहीन काम हुआ है तो संबंधित फर्म पर कार्ऱवाई कर भुगतान रोका जाएगा।

(यह खबर वायरल वीडियो पर आधारित है इस वीडियो की पर्दाफास.कॉम पुष्टि नहीं करता)

पढ़ें :- दीपावली के दिन लखनऊ मेट्रो का शेड्यूल बदला, शाम सात बजे तक उपलब्ध रहेगी सेवा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...