HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Viral Video: गंजापन छिपाने के लिए विग लगाकर शादी करने पहुंचा था दुल्हा, दुल्हन के परिवार ने कर डाली पिटाई

Viral Video: गंजापन छिपाने के लिए विग लगाकर शादी करने पहुंचा था दुल्हा, दुल्हन के परिवार ने कर डाली पिटाई

यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में फूलो का सेहरा पहने एक दुल्हा नजर आ रहा है। आस पास खूब भीड़ भाड़ दिख रही है। कुछ लोग दुल्हे को मारते हुए दिखाई दे रहे है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

बिहार के डोभी थाना अंतर्गत बजौरा गांव के इकबाल नगर में रहने वाला एक दुल्हे का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अपने गंजेपन को छिपाने के लिए नकली बाल लगाकर शादी करने जा पहुंचा।

पढ़ें :- Viral Video: लखनऊ में युवती को बंदूक हवा में लहराते हुए रील बनाना पड़ा महंगा, एक्शन में आयी UP पुलिस

जब इसकी सच्चाई दुल्हन के परिवार के लोगों को पता चली तो दुल्हे की खूब पिटाई कर दी। दुल्हे की पहले पत्नी होते हुए दूसरा निकाह करने पहुंचा था। जैसे ही दुल्हन के मायके पक्ष के लोगों को दुल्हे की सच्चाई के बारे में पता चला सभी भड़क गए है मारपीट करने लगे।

इतना ही नहीं दुल्हे को बंधक बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में फूलो का सेहरा पहने एक दुल्हा नजर आ रहा है। आस पास खूब भीड़ भाड़ दिख रही है। कुछ लोग दुल्हे को मारते हुए दिखाई दे रहे है।

दुल्हे को इसलिए पीटा जा रहा था क्योंकि पहली पत्नी के होते हुए दूसरी लड़की से निकाह करने पहुंचा था।इस दौरान जब दुल्हन के मायके पक्ष के लोगों ने दुल्हे पीटते पीटते जैसे ही गंजा करने की बात कही। वैसे ही दुल्हे ने बोल दिया कि वह पहले से ही गंजा है।

इस राज से पर्दा उठते ही दुल्हन के परिवार का पारा और हाई हो गया। दुल्हन के परिवारवालों ने दूल्हे की पिटाई करने के बाद उसे पुलिस को सौप दिया। वीडियो में दुल्हा लगातार हाथ जोड़कर माफी मांगता नजर आ रहा है। यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...