1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Viral Video: बिहार में ट्रेन को आग से बचाने के लिए सैकड़ों लोगो ने धक्का मार कर डिब्बे को किया अलग

Viral Video: बिहार में ट्रेन को आग से बचाने के लिए सैकड़ों लोगो ने धक्का मार कर डिब्बे को किया अलग

मोबाइल में स्क्रॉल करते हुए एक वीडियो पर आपकी भी नजर जरुर पड़ी होगी। जिसमें एक ट्रेन को कई लोग धक्का लगाते नजर आ रहे है। सोशल मीडिया में यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

मोबाइल में स्क्रॉल करते हुए एक वीडियो पर आपकी भी नजर जरुर पड़ी होगी। जिसमें एक ट्रेन को कई लोग धक्का लगाते नजर आ रहे है। सोशल मीडिया में यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- ICC Cricket World Cup 2027 Schedule : आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 शेड्यूल का ऐलान, जाने कब होगा IND vs PAK हाई वोल्टेज मैच?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लखीसराय के क्यूल जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर चार पर पटना जसीडीह पैसेंजर ट्रेन में अचानक आग लग गई। अचानक ट्रेन में आग लगने से बोगिया धू धू करके जलने लगी। आग तेजी से फैलने लगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पटना जसीडीह मेमू ट्रेन के इंजन में शाम करीब साढ़े पांच बजे आग लग गई। जिले के किऊल जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर चार पर आग लगने से हड़कंप मच गया।

ट्रेन के अगले हिस्से में आग लगी तो ट्रेन के पीछे की बोगियों को अलग ले जाने के लिए सैकड़ों यात्रियों ने धक्का लगाना शुरु कर दिया और बोगियों को आग लगने से बचा लिया। सोशल मीडिया में यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

वहीं दूसरी तरफ रेलवे की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही कई बड़े रेलवे अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। वहीं आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

पढ़ें :- सीजेपी बोली-ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, वोटर लिस्ट से नाम हटाने की नहीं ली अनुमति, तो सरकार प्रदर्शन करने के लिए अनुमति क्यों ?

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...