1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Viral video: 13वीं मंजिल से नीचे गिरा दो साल का बच्चा, नीचे खड़े शख्स ने मसीहा बन बचाई जान, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो

Viral video: 13वीं मंजिल से नीचे गिरा दो साल का बच्चा, नीचे खड़े शख्स ने मसीहा बन बचाई जान, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो

सोशल मीडिया में दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे। वीडियो में एक दो साल का बच्चा तीसरी मंजिल से गिरता नजर आ रहा है, जिसे समय रहते एक युवक ने मसीहा बन बचा लिया।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

सोशल मीडिया में दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे। वीडियो में एक दो साल का बच्चा 13वीं मंजिल से गिरता नजर आ रहा है, जिसे समय रहते एक युवक ने मसीहा बन बचा लिया।

पढ़ें :- Gold-Silver Rate : शादियों के सीजन से पहले सोना-चांदी खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले, सोना में 1500 और चांदी के भाव में 8000 से रुपये से अधिक की गिरावट,क्या और गिरेंगे भाव

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो ठाणे के डोंबिवली का बताया जा रहा है। जैसा कि वीडियो में नजर आ रहा है शुरुआत में दो तीन लोग आस पास नजर आ रहे है लेकिन देखते ही देखते ऊपर से बच्चा गिरता हुई दिखाई देता है।

पढ़ें :- राका में अल्लू अर्जुन का लुक देख शाहरुख खान ने दिया बड़ा बयान, डायरेक्टर एटली ने फिल्म को बताया फिल्म को अपना ही हिस्सा

जिसे पास में ही मौजूद एक शख्स दौड़ कर बिल्डिंग की बालकनी के नीचे आता है, और बच्चे को पकड़ने की कोशिश करता है। ऊंचाई से गिरने के कारण शख्स उस बच्चे को कैच नहीं कर पाता है,लेकिन उसके हाथों से टकराने के बाद उसरी रफ्तार कम हो जाती है। जिससे बच्चे को बस मामूली चोटें आती है। उसकी जान बच जाती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...