1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Viral video: युवक ने एसएसपी कार्य़ालय के गेट पर आत्मदाह का किया प्रयास

Viral video: युवक ने एसएसपी कार्य़ालय के गेट पर आत्मदाह का किया प्रयास

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में पुलिस वसूली और छीनैती से परेशान ई रिक्शे वाले ने बुधवार को एसएसपी कार्य़ालय के गेट पर आत्मदाह का प्रयास किया। युवक के खुद को आग लगाने की घटना से हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिसकर्मियों ने आग बुझाई।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में पुलिस वसूली और छीनैती से परेशान ई रिक्शे वाले ने बुधवार को एसएसपी कार्य़ालय के गेट पर आत्मदाह का प्रयास किया। युवक के खुद को आग लगाने की घटना से हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिसकर्मियों ने आग बुझाई। तब तक युवक गंभीर रुप से झुलस चुका था। युवक के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों ने उसे बरेली रेफर कर दिया।

पढ़ें :- योगी मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द, करीब आधा दर्जन मंत्रियों का पत्ता कटना तय, संगठन के पदाधिकारियों व नए विधायकों को मिलेगा मौका

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एसएसपी कार्यालय के बाहर हुई इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पुलिस वसूली और छीनैती से परेशान ई रिक्शे वाले ने आत्मदाह की कोशिश की। पीड़ित गुलफाम का दावा है कि 2 दिन पहले मुझसे ई रिक्शा चलाने के दौरान 2200 रुपए छीन लिए गए। इस घटना के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। सीओ ने डोडा लगाकर जेल भेजने की धमकी दी। जबकि दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि गुलफाम पर उसकी महिला रिश्तेदार ने एक दिन पहले ही एफआईआर कराई थी, इसलिए वो तनाव में था।

पढ़ें :- बाल विवाह के उन्मूलन के लिए एक अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करे संयुक्त राष्ट्र ,भारत से उठी मांग

इस मामले में एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार का कहना है कि गुलफाम का अपने ससुराल वालों से दो साल से विवाद चल रहा है, जिसके जनपद के अलग-अलग थानों में कई मुकदमा दर्ज है। 30 तारीख को यह अपनी ससुराल गया था।

एसएसपी ने बताया कि गुलफाम द्वारा ससुराल में किए गए झगड़े के बाद उसकी साले की पत्नी द्वारा एक मामला दर्ज कराया गया। इसी तनाव के चलते उसने आत्मदाह की घटना को अंजाम दिया। जहां पुलिसकर्मियों ने इसे तुरंत ले जाकर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...