1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Vision Document-2047 : शिवपाल यादव, बोले- योगी सरकार 2047 का सपना न दिखाएं, 2025 की सच्चाई का करे सामना

Vision Document-2047 : शिवपाल यादव, बोले- योगी सरकार 2047 का सपना न दिखाएं, 2025 की सच्चाई का करे सामना

यूपी विधानमंडल में प्रदेश के विकास के लिए विजन डॉक्युमेंट-2047 (Vision Document-2047) पर चर्चा शुरू हो गई है। यह चर्चा 14 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे तक लगातार चलेगी। चर्चा में "विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश-2047" (Developed India Developed Uttar Pradesh-2047) विषय पर चर्चा की जा रही है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। यूपी विधानमंडल में प्रदेश के विकास के लिए विजन डॉक्युमेंट-2047 (Vision Document-2047) पर चर्चा शुरू हो गई है। यह चर्चा 14 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे तक लगातार चलेगी। चर्चा में “विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश-2047” (Developed India Developed Uttar Pradesh-2047) विषय पर चर्चा की जा रही है। चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय (Leader of Opposition Mata Prasad Pandey) ने सरकार से बीते साढ़े आठ वर्षों में किए गए विकास कार्यों पर सवाल किया है।

पढ़ें :- T20 World Cup 2026 : विश्व कप फाइनल में टीम इंडिया, सेमीफाइनल में इंग्लैंड को किया पस्त, 8 मार्च को न्यूजीलैंड से मुकाबला 

इस दौरान विजन डॉक्यूमेंट 2047 (Vision Document-2047)  पर चर्चा करते हुए सपा नेता शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने कहा कि भाजपा ने अभी तक युवाओं को रोजगार देने का वादा पूरा नहीं किया। किसानों को एमएसपी नहीं दी है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब सरकार कह रही है कि 22 साल बाद आज के जो युवा हैं उनके पोते-पोतियों को नौकरी देंगे। उन्होंने कहा कि 2047 का क्या भरोसा है? सरकार ने 2022 तक सभी को घर देने का वादा किया था पर अभी तक पूरा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा को 2047 का सपना नहीं दिखाना चाहिए बल्कि 2025 की सच्चाई का सामना करना चाहिए।

सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सरकार ने अपने वादे पूरे नहीं किए हैं। 2047 में युवाओं को नौकरी देने की बात की जा रही है तो क्या बुढ़ापे में नौकरी देंगे। सपा के अन्य नेताओं ने कहा कि हम किसानों पर बात करना चाहते हैं। नौजवानों पर बात करना चाहते हैं। सरकार अब तक रोजगार नहीं दे पाई है। हम इस पर चर्चा करना चाहते हैं।

भाजपा सत्ता को विजन डॉक्यूमेंट के बजाय ‘REASON DOCUMENT’ पेश करना चाहिए कि भाजपा ने किस Reason की वजह से अपने संकल्प पत्र का अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया? भाजपा का संकल्प पत्र का वायदा नंबर 2 था कि – किसानों की हर फसल को चाहें वो सब्जी हो चाहें अनाज हो उसे न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP पर खरीदने का वायदा संकल्प पत्र में किया गया था, आज तक भाजपा सत्ता के इतने साल बीत जाने के बाद भी भाजपा सत्ता का वायदा अधूरा क्यों है ? जवाब दें भाजपा सत्ता के जिम्मेदार। भाजपाइयों ने बिगाड़ दिये उप्र के हालात… वो किस मुँह से कर रहे हैं VISION की बात?

पढ़ें :- नीतीश कुमार राज्यसभा नामांकन के बाद बोले- नई सरकार को सहयोग रहेगा, इस पद पर ठोका दावा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...