1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. इंडस्ट्री में शोक की लहर, 35 साल की फेमस एक्ट्रेस ने किया सुसाइड

इंडस्ट्री में शोक की लहर, 35 साल की फेमस एक्ट्रेस ने किया सुसाइड

रंजुषा मेनन (Ranjusha Menon) 35 वर्ष की थीं। हालांकि रंजुषा मेनन की मौत 30 अक्टूबर की सुबह को हुई थी, मगर इसकी खबर अब सामने आई है। रंजुषा का शव तिरुवनंतपुरम के श्रीकार्याट स्थित उनके घर में लटका हुआ पाया गया।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है यहाँ दक्षिण भारतीय फिल्म जगत की मशहूर एक्ट्रेस रंजुषा मेनन (Ranjusha Menon) ने खुदखुशी कर ली है। उनका शव उनके ही घर में फांसी से लटका हुआ पाया गया। हालांकि अभी तक खुदखुशी के कारण का पता नहीं चल पाया है। लेकिन इस खबर से इंडस्ट्री में मातम पसर गया है, रंजुषा मेनन के करीबी इस खबर से बेहद शॉक्ड हैं।

पढ़ें :- Suicide: 36 साल की कम उम्र में फेमस एडल्ट स्टार ने मौत को लगाया गले

आपको बता दें, रंजुषा मेनन (Ranjusha Menon) 35 वर्ष की थीं। हालांकि रंजुषा मेनन की मौत 30 अक्टूबर की सुबह को हुई थी, मगर इसकी खबर अब सामने आई है। रंजुषा का शव तिरुवनंतपुरम के श्रीकार्याट स्थित उनके घर में लटका हुआ पाया गया। रंजुषा मेनन (Ranjusha Menon) बीते कुछ वक़्त से अपने पति और बच्चों के साथ श्रीकार्याट में किराए पर रह रही थीं।

शव को पोस्टमार्टम के लिए तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहीं पुलिस फिलहाल मौत के कारण का पता लगाने में जुटी हुई है। रंजुषा इंस्टाग्राम पर भी बहुत एक्टिव रहती थीं। मौत से कुछ समय पहले रंजुषा ने इंस्टाग्राम पर एक फनी रील पोस्ट की थी।

अक्सर ही वो अपने सह-कलाकारों के साथ वीडियो बनाती रहती थीं। रंजुषा ने 29 अक्टूबर को भी एक रील शेयर किया था। उसके बाद से लेकर दूसरे दिन सुबह तक में ऐसा क्या हुआ। रंजुषा मेनन ने ये कदम उठाया तथा फांसी लगा ली। ये बात अभी तक मिस्ट्री बनी हुई है। रंजुषा इंडस्ट्री का जाना माना नाम रही हैं। उन्होंने सिटी ऑफ गॉड, मेरिकुंडारु कुंजद जैसी कई फिल्मों एवं कई टीवी शो में काम किया है।

अंतिम बार वो Aanandaragam में दिखाई दी थीं, जहां उन्होंने लीड रोल निभाया था। उन्होंने सिटकॉम Varan Doctaranu में कॉमिक रोल निभाया था। वहीं Ente Mathavu तथा Mrs Hitler जैसी फिल्मों में उन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय से लोगों का मनोरंजन किया है।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...