HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. इंडस्ट्री में फैली शोक की लहर, यश चोपड़ा की पत्नी फेमस प्लेबैक सिंगर पामेला चोपड़ा का निधन

इंडस्ट्री में फैली शोक की लहर, यश चोपड़ा की पत्नी फेमस प्लेबैक सिंगर पामेला चोपड़ा का निधन

यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा का गुरुवार सुबह, 20 अप्रैल को निधन हो गया, वह 74 साल की थीं। पामेला चोपड़ा एक प्रसिद्ध भारतीय प्लेबैक सिंगर थीं। इसके साथ ही वो फिल्म लेखक और निर्माता भी थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह पिछले 15 दिनों से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती थीं।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Pamela Chopra passed away: यश चोपड़ा (Yash Chopra) की पत्नी पामेला चोपड़ा (Pamela Chopra) का गुरुवार सुबह, 20 अप्रैल को निधन हो गया, वह 74 साल की थीं। पामेला चोपड़ा (Pamela Chopra) एक फेमस भारतीय प्लेबैक सिंगर (Indian playback singer) थीं। इसके साथ ही वो फिल्म लेखक और निर्माता भी थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह पिछले 15 दिनों से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती थीं।

पढ़ें :- गोविंदा और भांजे कृष्णा के बीच रिश्ते इस वजह से हुए थे खराब; अभिनेता ने खुद किया बड़ा खुलासा

डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा था, लेकिन उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं आ रहा था। यश राज (Yash Chopra के ऑफिशियल पेज से जो जानकारी शेयर की गई है, उसमें कहा गया है कि पामेला चोपड़ा का अंतिम संस्कार आज सुबह 11 बजे मुंबई में हो चुका है।

पामेला चोपड़ा को आखिरी बार यश राज की डॉक्यूमेंट्री ‘द रोमांटिक्स’ में देखा गया था। जहां उन्होंने अपने पति यश चोपड़ा और उनकी जर्नी के बारे में बात की थी। ‘द रोमांटिक्स’ में सिर्फ यश चोपड़ा ही नहीं, बल्कि पामेला के बारे में भी वो बातें दिखाई दी, जिन्हें आम लोग अनजान थे।

 

पढ़ें :- Shriya Saran pic: Red Carpet पर ब्लैक गाउन में Shriya Saran ने बिखरा जलवा, देखें हॉट वीडियो
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...