1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हम NDA प्रत्याशियों को जिताने के लिए काम करेंगे, विपक्ष के लोग बनाते हैं गलत नैरेटिव : संजय निषाद

हम NDA प्रत्याशियों को जिताने के लिए काम करेंगे, विपक्ष के लोग बनाते हैं गलत नैरेटिव : संजय निषाद

उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों हो पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है। भाजपा और समाजवादी पार्टी ने उपुचनाव को लेकर प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया है। भाजपा गठबंधन में शामिल आरएलडी को एक सीट मिली है लेकिन निषाद पार्टी को एक भी सीट नहीं मिल पाई।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों हो पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है। भाजपा और समाजवादी पार्टी ने उपुचनाव को लेकर प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया है। भाजपा गठबंधन में शामिल आरएलडी को एक सीट मिली है लेकिन निषाद पार्टी को एक भी सीट नहीं मिल पाई। इन सके बीच निषाद पार्टी के प्रमुख व ​यूपी सरकार के मंत्री डॉ. संजय निषाद और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में एक प्रेसवार्ता की।

पढ़ें :- Nari Shakti Vandan Adhiniyam : अमित शाह, बोले -बिल को लेकर फैलाया जा रहा भ्रम, दक्षिण के राज्यों को कोई घाटा नहीं

मीडिया से बातचीत करते हुए संजय निषाद ने कहा कि, हमें एनडीए में सीट नहीं ​बल्कि जीत चाहिए। निषाद समाज को हक चाहिए। बसपा-सपा ने आरक्षण के मुद्दे को लटकाए रखा। देश औ समाज के हित में हम सीटों की दावेदारी नहीं करते हैं। हम NDA प्रत्याशियों को जिताने के लिए काम करेंगे।

दिल्ली में हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष से जिन मुद्दों पर चर्चा हुई, उसे हमारी कोर कमेटी को बताया गया। कोर कमेटी को बताया गया कि आरक्षण के मुद्दे पर (बैठक में)तय हुआ कि हम आगे बैठकर इसपर बात करेंगे कि इसे कैसे करना है। हमारे मंडल कमेटी के लोग, मंडल कॉर्डिनेटर सभी को सही बात बताई गई क्योंकि विपक्ष के लोग गलत नैरेटिव बनाते हैं। हमारी शुरू से यही मांग है, हमारे मुद्दें वहीं हैं जिनके लिए हमने बलिदान दिया है, हमारे लिए आरक्षण प्रथम मुद्दा है।

वहीं, इस मौके पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, संजय निषाद जी अपनी मेहनत के बल पर यहां तक पहुंचे हैं। हम मिलकर लड़ेंगे और विपक्ष को पराजित करेंगे। इंडिया गठबंधन की फटाफट और सफाचट की नीति जनता समझ चुकी है। सपा सरकार में निषाद समाज के लोगों का उत्पीड़न होता था और महिलाओं का बलात्कार होता था।

 

पढ़ें :- Women Reservation Bill : पीएम मोदी, बोले- जो विरोध करेंगे उन्हें कीमत चुकानी पड़ेगी,आप महिलाओं की समझदारी पर करो भरोसा

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...