HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Weather Alert: आने वाले 24 घंटे में इन राज्यों में तेज बारिश, ‘यास’ के बाद ‘जवाद’ मचाएगा तबाही

Weather Alert: आने वाले 24 घंटे में इन राज्यों में तेज बारिश, ‘यास’ के बाद ‘जवाद’ मचाएगा तबाही

उत्तर भारत में मौसम करवट बदल रहा है।  मौसम विभाग का कहना है आज तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना दिखाई दे रही है। बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का दबाव बन रहा है। इतना ही नहीं यह भी कहा जा रहा है इस चक्रवाती तूफान का नाम जवाद है और इसका असर उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र पर पड़ेगा, जबकि दिल्ली एनसीआर, हरियाणा, पंजाब भी प्रभावित हो सकते हैं।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

भोपाल: उत्तर भारत में मौसम करवट बदल रहा है। मौसम विभाग (weather department) का कहना है आज तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना दिखाई दे रही है। बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का दबाव बन रहा है। इतना ही नहीं यह भी कहा जा रहा है इस चक्रवाती तूफान का नाम जवाद (name of cyclonic storm Jawad) है और इसका असर उड़ीसा, आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh), छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) , मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh), उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh), महाराष्ट्र पर पड़ेगा (Maharashtra), जबकि दिल्ली एनसीआर (while Delhi NCR), हरियाणा, पंजाब भी प्रभावित हो सकते हैं।

पढ़ें :- हम सबको जोड़कर साथ आगे बढ़ना चाहते हैं, वो चाहते हैं चुने हुए लोगों को फायदा मिले...राहुल गांधी का भाजपा पर निशाना

आपको बता दें  इस तूफान की वजह से अचानक तेज बारिश और आंधी चलने की संभावना है। मिली जानकारी के तहत इस तूफ़ान की तीव्रता काफी अधिक होगी और इससे पेड़ और जर्जर मकानों को नुकसान पहुंचने की आशंका बनी है।

24 घंटे में भारी बारिश की आशंका

आप सभी जानते ही होंगे कि उत्तर भारत समेत देश के अधिकतर हिस्सों से मानसून का समापन हो रहा है, लेकिन कुछ राज्यों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की आशंका है। हाल ही में भारतीय मौसम विभाग ने इस बारे में जानकारी दी है। उनका कहना है 11 और 12 अक्तूबर को जोरदार बारिश होने के आसार हैं।

इसी के साथ यह भी कहा गया है कि 12 अक्टूबर तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, लक्षद्वीप, कर्नाटक और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं तमिलनाडु, केरल, ओडिशा और गुजरात के कुछ हिस्सों में भी बादल बरसने की संभावना है। इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम और पश्चिम बंगाल में हल्की बारिश संभव है।

पढ़ें :- महाराष्ट्र के पास विकास के लिए सामर्थ्य भी है और जरूरी संसाधन भी, एनडीए सरकार ने पूरे समर्पण भाव और ईमानदारी से किया काम: पीएम मोदी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...