1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Weather Alert: बारिश और भूस्लखन से मचा हाहाकार, राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की ये अपील

Weather Alert: बारिश और भूस्लखन से मचा हाहाकार, राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की ये अपील

​शिमला जिले की ठियोग तहसील के पलवी गांव में सोमवार सुबह एक मकान भूस्खलन की चपेट में आ गया। इस हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, मनाली में तीन वोल्वो बसों के बहने की सूचना है। चार लोग बहने से लापता हैं। इसके साथ ही कई जगहों पर गाड़ियों के बहने की सूचना है। इस बीच कांग्रसे नेता राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं से अपील की है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Weather Alert: देश के कई हिस्सों में हो रही ताबड़तोड़ बारिश अब कहर बनकर बरस रही है। हिमाचल, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में बारिश के कहर से जनजवीन अस्त व्यस्त हो गयी है। हिमाचल में बारिश का सबसे ज्यादा कहर देखा जा रहा है। तीसरे दिन लगातार मूसलाधार बारिश अब कहर बन गई है।

पढ़ें :- कर्नाटक में महिलाओं के साथ हुए वीभत्स अपराध पर भी पीएम मोदी ने हमेशा की तरह साधी शर्मनाक चुप्पी : राहुल गांधी

​शिमला जिले की ठियोग तहसील के पलवी गांव में सोमवार सुबह एक मकान भूस्खलन की चपेट में आ गया। इस हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, मनाली में तीन वोल्वो बसों के बहने की सूचना है। चार लोग बहने से लापता हैं। इसके साथ ही कई जगहों पर गाड़ियों के बहने की सूचना है। इस बीच कांग्रसे नेता राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं से अपील की है।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘भीषण बारिश और भूस्खलन के कारण हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और अन्य उत्तर भारतीय राज्यों में लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। सभी शोकसंतप्त परिजनों को मैं गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्दी स्वस्थ होने की आशा करता हूं। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से निवेदन है कि राहत कार्यों में वो प्रशासन की सहायता करें। इस प्राकृतिक आपदा की कठिन चुनौती का हम सभी को मिल कर सामना करना है।’

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...