HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. इंडिया गठबंधन दरार! सीएम नीतीश कुमार ने कांग्रेस के रवैए पर जताया एतराज, कहा-अभी पांच राज्यों के चुनाव में हैं व्यस्त

इंडिया गठबंधन दरार! सीएम नीतीश कुमार ने कांग्रेस के रवैए पर जताया एतराज, कहा-अभी पांच राज्यों के चुनाव में हैं व्यस्त

नीतीश कुमार के इस बयान के बाद कई तरह की आशंका व्यक्त की जा हरी है। दरअसल, इंडिया गठबंधन के नेता और सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी कांग्रेस पर नाराज चल रहे हैं। ऐसे में गठबंधन में दरार की बात कही जा रही है। बता दें कि, पटना के मिलन स्कूल ग्राउंड में सीपीआई की तरफ से एक रैली को आयोजन किया गया था।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पटना। लोकसभा चुनाव 2024 (lok sabha election 2024) से पहले बने विपक्षी इंडिया गठबंधन में अब दरार आनी शुरू हो गयी है। पटना में आयोजित एक रैली में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) के बयान कुछ इसी तरह इशारा कर रहे हैं। नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने कहा कि, देश का इतिहास बदलने वालों के खिलाफ इंडिया एलायंस का गठन किया गया था लेकिन अब ज्यादा काम नहीं हो पा रहा है। कांग्रेस पार्टी पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव में व्यस्त है। पांच राज्यों के चुनाव होने के बाद सबको बुलाएंगे। अभी कोई चर्चा नहीं हो रही है।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : महाराष्ट्र के लिए कांग्रेस पार्टी ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची,देखें कौन है शामिल?

नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के इस बयान के बाद कई तरह की आशंका व्यक्त की जा हरी है। दरअसल, इंडिया गठबंधन के नेता और सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी कांग्रेस पर नाराज चल रहे हैं। ऐसे में गठबंधन में दरार की बात कही जा रही है। बता दें कि, पटना के मिलन स्कूल ग्राउंड में सीपीआई की तरफ से एक रैली को आयोजन किया गया था। सीपीआई के द्वारा “भाजपा हटाओ देश बचाओ रैली” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मंच से कांग्रेस पर निशाना भी साधा।

गठबंधन को मजबूत करने के लिए नहीं हो रहा काम
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने साफ किया कि, भाजपा के खिलाफ इंडिया गठबंधन बनाने में हम सभी ने कितना काम किया है। दो राज्यों में इस गठबंधन को लेकर बैठक भी आयोजित की गयी। इंडिया गठबंधन में सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस है। कांग्रेस को आगे बढ़ाने के लिए हम लोगों ने इतना काम किया है लेकिन अब कांग्रेस के नेता न तो कुछ बोल रहे हैं, न कोई चर्चा कर रहे हैं और न ही कुछ कर ही रहे हैं। वह पांच राज्यों के चुनाव में लग गए हैं, लेकिन हम लोग इसे मजबूत करने के लिए पूरा काम कर रहे हैं।

 

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : रायबरेली से नामांकन के बाद भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- मां ने भरोसे से सौंपी परिवार की कर्मभूमि
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...