HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ये राजनीतिक दल जब भी एक साथ आए, भ्रष्टाचार लाए…विपक्ष की महाबैठक पर स्मृति ईरानी का निशाना

ये राजनीतिक दल जब भी एक साथ आए, भ्रष्टाचार लाए…विपक्ष की महाबैठक पर स्मृति ईरानी का निशाना

भाजपा (BJP) की तरफ से निशाना साधा जा रहा है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Union Minister Smriti Irani) ने कहा कि, ये राजनीतिक दल जब भी एक साथ आए, भ्रष्टाचार लाए, परिवारवाद लाए और राष्ट्र की आर्थिक प्रगति को संकुचित करने का आरोप अपने संग लेकर आए।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) को लेकर आज विपक्षी दलों की बड़ी बैठक हुई। इस बैठक में विपक्षी दलों ने एक साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ने की बात कही है। वहीं, इसको लेकर भाजपा (BJP) की तरफ से निशाना साधा जा रहा है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Union Minister Smriti Irani) ने कहा कि, ये राजनीतिक दल जब भी एक साथ आए, भ्रष्टाचार लाए, परिवारवाद लाए और राष्ट्र की आर्थिक प्रगति को संकुचित करने का आरोप अपने संग लेकर आए।

पढ़ें :- पीएम मोदी को लोकसभा निर्वाचन 2024 का प्रमाण-पत्र सौंपा, पदाधिकारियों से किया संवाद

उन्होंने कहा, स्वार्थ का ये गठबंधन बहुमुखी है और संवाद अलग-अलग शैली में करता है, ये जीवन में कभी भी तृणमूल के कार्यकर्ताओं ने नहीं सोचा होगा कि जिस कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं ने ममता बंद्योपाध्याय के बाल खींचकर सड़क पर उन्हें अपमानित किया, उसी कम्युनिस्ट पार्टी के संरक्षण में एक दिन ममता बंद्योपाध्याय जी जाएंगी।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, पश्चिम बंगाल के कांग्रेस के उन कार्यकर्ताओं ने कभी कल्पना नहीं की होगी कि जिस ममता बंद्योपाध्याय के हाथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के खून से सने हैं, वही हाथ एक दिन राहुल जी के सिर पर दिखाई देगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...