1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. RITES Recruitment: रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक्स सर्विस ने कई पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

RITES Recruitment: रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक्स सर्विस ने कई पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक्सt सर्विस यानी RITES में विभिन्न अपरेंटिस पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक बेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

RITES Recruitment: रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक्सt सर्विस यानी RITES में विभिन्न अपरेंटिस पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक बेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

जानकारी दे दें कि इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक इस भर्ती के लिए 25 तक ही अप्लाई कर सकेंगे, जो कि इसके लिए लास्ट डेट है।

कितने और किन पदों पर होनी है भर्ती

  • इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 223 पदों को भरा जाएगा।
  • ग्रेजुएट अपरेंटिस के लिए 112 पद
  • डिप्लोमा अपरेंटिस के लिए 29 पद
  • ट्रेड अपरेंटिस (ITI पास) के लिए 46 पद

क्या है अप्लाई करने की योग्यता? 

ट्रेड अपरेंटिस(ITI पास)

इन पदों के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में सर्टिफिकेट होना चाहिए।

ग्रेजुएट अपरेंटिस

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले इंजीनियरिंग उम्मीदवारों के पास बीई/बीटेक/बीआर्क की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, नॉन इंजीनियरिंग कैंडिडेट्स के पास बीए/बीबीए/बीकॉम/बीएससी/बीसीए में ग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए।

पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र

डिप्लोमा अपरेंटिस

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना आवश्यक है।

कैसे होगा चयन

इस भर्ती में उम्मीदवारों का सिलेक्शन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। इसमें सिलेक्शन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।

कितना मिलेगा स्टाइपेंड

  • ग्रेजुएट अपरेंटिस पद पर सिलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को 14000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा।
  • डिप्लोमा अपरेंटिस पद पर सिलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को 12000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा।
  • ट्रेड अपरेंटिस पद पर सिलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को 10000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा।

कैसे करें आवेदन

सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र भरें। आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन को सबमिट कर दें। इतना करने के बाद उम्मीदवार आखिरी में पुष्टि पेज का प्रिंट आउट ले लें। इस भर्ती में उम्मीदवारों का सिलेक्शन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। इसमें सिलेक्शन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...