HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भाषण खत्म कर जाते समय राहुल गांधी ने किए फ्लाइंग किस के इशारे, स्मृति ईरानी का बड़ा आरोप, महिला सांसद ने की शिकायत

भाषण खत्म कर जाते समय राहुल गांधी ने किए फ्लाइंग किस के इशारे, स्मृति ईरानी का बड़ा आरोप, महिला सांसद ने की शिकायत

लोकसभा में बोलते हुए केंद्रीय महिला एंव बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, मुझ से पहले जिनको यहां बोलने का मौका मिला उन्होंने आज असभ्यता का परिचय दिया है। उन्होंने अपना भाषण खत्म करने के बाद अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने उस संसद में फ्लाइंग किस उछाला जिस संसद में महिला भी बैठी हुई हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर बुधवार को बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  पर अभद्रता के इशारे का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी सदन से जाते समय फ्लाइंग किस का इशारा कर के गए। बताया गया है कि इस घटना को लेकर भाजपा सांसद शोभा करंदलाजे ने स्पीकर ओम बिरला के समक्ष शिकायत भी की है।

पढ़ें :- 'मेरे भाई 4000 KM पैदल चले... शहंशाह नरेंद्र मोदी जी महलों में रहते हैं,' शहजादा बोलने पर प्रियंका गांधी का पलटवार

लोकसभा में बोलते हुए केंद्रीय महिला एंव बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी  (Smriti Irani) ने कहा, मुझ से पहले जिनको यहां बोलने का मौका मिला उन्होंने आज असभ्यता का परिचय दिया है। उन्होंने अपना भाषण खत्म करने के बाद अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने उस संसद में फ्लाइंग किस उछाला जिस संसद में महिला भी बैठी हुई हैं। ऐसा व्यवहार सिर्फ एक स्त्री द्वेषी व्यक्ति ही कर सकता है। इसके साथ ही कहा कि, ऐसा गरिमा विहीन आचरण इस देश के सदन में कभी नहीं देखा गया। ये उस खानदान के लक्षण हैं यह सदन में आज देश को पता चला है।

बता दें कि, इससे पहले स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने राहुल गांधी के दिए गए संबोधन को लेकर सदन में जवाब देते हुए कहा कि, पहली बार सदन में भारत माता की हत्या की बात हुई है। कांग्रेस ने इस पर ताली पीटी है। मैं हिंदुस्तानी होने के नाते कहती हूं कि मणिपुर विभाजित नहीं है इसी देश का अंग है। इन्हीं के अलायंस के एक सदस्य बैठे हैं जिन्होंने तमिलनाडु में कहा कि भारत का मतलब मात्र उत्तर भारत।

अगर राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  में हिम्मत हों तो अपने साथी की बात का खंडन करके बताएं। अगर गांधी खानदान में हिम्मत है तो बताएं कि कश्मीर में रेफरेंडम की बात क्यों की गई। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, जिन वादियों को हिंदुस्तान ने खून से सना देखा है वह कांग्रेस की वजह से। वहां की बेटियों को जब प्रताड़ित किया जाता था तो वहां कानून का सहारा नहीं था। अगर इनका वश चले तो ये धारा 370 हटा दें।

पढ़ें :- 'प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े मामले की पीड़िताओं की सहायता करें...' राहुल गांधी ने कर्नाटक के सीएम को लिखी चिट्ठी
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...