1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. खुद क्यों प्रेग्नेंट नहीं हुईं प्रियंका चोपड़ा?, जाने सरोगेसी के पीछे की बड़ी वजह 

खुद क्यों प्रेग्नेंट नहीं हुईं प्रियंका चोपड़ा?, जाने सरोगेसी के पीछे की बड़ी वजह 

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा -निक जोनास माता-पिता बन गए हैं। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) का बच्चा सरोगेसी के जरिए हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) का बच्चा पिछले हफ्ते ही पैदा हो गया था लेकिन उन्होंने इसकी जानकारी देर से दी। प्रियंका और निक ने 2018 में शादी की थी और कपल काफी वक्त से एक साथ बच्चे की प्लानिंग कर रहे थे।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा -निक जोनास माता-पिता बन गए हैं। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) का बच्चा सरोगेसी के जरिए हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) का बच्चा पिछले हफ्ते ही पैदा हो गया था लेकिन उन्होंने इसकी जानकारी देर से दी। प्रियंका और निक ने 2018 में शादी की थी और कपल काफी वक्त से एक साथ बच्चे की प्लानिंग कर रहे थे।

पढ़ें :- Aarushi Sharma Bridal Photoshoot: गुलाबी लहंगा चोली, ट्यूल दुपट्टे और चौड़े कुंदन ज्वेलरी में आरुषि शर्मा ने शेयर की कुछ अनसीन तस्वीरें

आपको बता दें, निक जोनास और उनकी पत्नी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की बेटी हुई है। सोशल मीडिया पर कपल को बधाई मिल रही है लेकिन इसी के साथ कई लोग हैरान भी हैं कि आखिर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने सेरोगेसी का सहारा क्यों लिया, क्या होई हेल्थ प्रोब्लम थी? आइए जानें क्या है सच?

ये है बड़ी वजह 

जब कोई जोड़ा सरोगेसी का विकल्प चुनता है, तो लोग यह सोचने लगते हैं कि उनमें से एक को कोई स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। हालांकि लेकिन ऐसी कोई बात नहीं है। अंग्रेजी वेबसाइट मिरर के मुताबिक प्रियंका को फर्टिलिटी की कोई समस्या नहीं है। प्रियंका और निक कोई ऐसी कोई दिक्कत नहीं थी, उन्हें बच्चा पैदा करने से रोक। लेकिन प्रियंका अब 39 साल की हो गई हैं, इसलिए यह आसान भी नहीं था।

प्रियंका और निक के बिजी वर्क शेड्यूल का मतलब यह भी है कि जब वह ओवुलेट कर रही होती है, तो उनके लिए गर्भधारण करने के लिए शारीरिक रूप से एक साथ रहना मुश्किल होता है। इसलिए उन्होंने सरोगेसी का मन बनाया।” एक अंदरूनी सूत्र ने डेली मेल को बताया कि दंपति “काफी समय” से एक बच्चा पैदा करना चाहते थे, लेकिन उन्होंने कहा कि उनके व्यस्त जीवन ने उन्हें रोके रखा था।

निक और प्रियंका का बेबी प्री-मैच्योर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)


मिरर की रिपोर्ट के मुताबित निक जोनास और उनकी पत्नी प्रियंका चोपड़ा की बेटी का जन्म सरोगेट के जरिए समय से 12 हफ्ते पहले ही पैदा हो गया है। प्रियंका और निक ये उम्मीद कर रहे थे कि उनका बच्चा अप्रैल 2022 में पैदा होगा। उन्होंने उसी हिसाब से पूरी प्लानिंग की थी। निक और प्रियंका का बेबी प्री-मैच्योर है, इसलिए देखभाल के लिए उसे अप्रैल 2022 तक अस्पताल में ही रखा जाएगा। अंदरूनी सूत्र ने कहा, “बच्चा अप्रैल में होने वाला था लेकिन सरोगेट ने रविवार (16 जनवरी 2022) को जन्म दिया, जो 12 हफ्ते समय से पहले थी।”

पढ़ें :- PM Modi के 'मुस्लिमों के ज्यादा बच्चे' वाले बयान का लारा ने किया था समर्थन, भड़के ट्रोलर्स ने एक्ट्रेस को कहा बुड्डी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...