1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Lok Sabha Elections 2024 से पहले क्या टूट जाएगा इंडिया गठबंधन? सीट शेयरिंग नहीं होने से बढ़ती जा रही खींचतान

Lok Sabha Elections 2024 से पहले क्या टूट जाएगा इंडिया गठबंधन? सीट शेयरिंग नहीं होने से बढ़ती जा रही खींचतान

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बने विपक्षी इंडिया गठबंधन में दरार पड़ गया है। विपक्षी इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर चल रहे विवाद के बीच पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने अकेले ही चुनाव लड़ने का एलान कर दिया। ममता बनर्जी के एलान के बाद आम आदमी पार्टी ने भी पंजाब में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही...

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बने विपक्षी इंडिया गठबंधन में दरार पड़ गया है। विपक्षी इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर चल रहे विवाद के बीच पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने अकेले ही चुनाव लड़ने का एलान कर दिया। ममता बनर्जी के एलान के बाद आम आदमी पार्टी ने भी पंजाब में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही। तृणमूल काग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच विवाद से साफ हो गया कि इंडिया गठबंधन में दरार पड़ गया है। ऐसे में एनडीए का चुनाव में मुकाबला करना इनके लिए एक बड़ी चुनौती होगी।

पढ़ें :- AI के दौर में Meta का बड़ा फैसला: 20 मई तक करेगा 8 हजार कर्मचारियों की छटनी

नीतीश कुमार भी उठा सकते हैं बड़ा कदम
कहा जा रहा है कि, सीट शेयरिंग को लेकर इंडिया गठबंधन के बीच चल रहे विवाद को देखते हुए सीएम नीतीश कुमार भी बड़ा कदम उठा सकते हैं। वैसे भी इस बीच बिहार की राजनीति में कुछ बड़ा होने के संकेत मिल रहे हैं। कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि नीतीश कुमार एक बार फिर एनडीए में वापसी कर सकते हैं। ऐसे में देखना होगा कि आखिर नीतीश कुमार क्या बड़ा फैसला लेते हैं?

यूपी में भी सीट बंटवारे को लेकर फंसा हैं पेंच
उत्तर प्रदेश में भी गठबंधन के सामने बड़ी चुनौती है। यूपी में सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर अभी पेंच फंसा हुआ है। कई बैठक के बाद भी सीट बंटवारा नहीं हो पाया है। ऐसे में अब देखना होगा कि क्या कांग्रेस और सपा साथ में चुनाव लड़ते हैं या फिर अलग?

क्या अभी और दल हो सकते हैं गठबंधन से अलग?
इंडिया गठबंधन में जारी खींचतान के बाद सत्तापक्ष के नेता गठबंधन से अभी कई और दलों के अलग होने के दावा कर रहे हैं। कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने भी दावा किया कि, अभी कई दल अलग होंगे। ऐसे में अगर इंडिया गठबंधन से कोई और दल अगल होता है तो ये कांग्रेस के लिए बड़ा झटका साबित होगा।

नहीं हो पा रहा सीट बंटवारा
गठबंधन में अभी तक सीट बंटवारे को लेकर कोई भी स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। सीट बंटवारा नहीं होने पर गठबंधन में शामिल दलों के बीच असमंजस्य की स्थिति बनी हुई है। रानीतिक जानकारों का कहना है कि, कुछ दिनों में अगर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी तो इंडिया में पूरी तरह से फूट पड़ जाएगी।

पढ़ें :- शरद पवार बोले- PM मोदी की घोषणाओं से देश में बेचैनी का माहौल, सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...