HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. भारत में महंगाई से लोगों को मिलेगी राहत या फिर बढ़ेगी मुश्किलें, जानिए बजट पेश होने से पहले क्या है अनुमान?

भारत में महंगाई से लोगों को मिलेगी राहत या फिर बढ़ेगी मुश्किलें, जानिए बजट पेश होने से पहले क्या है अनुमान?

IMF के रिसर्च डिपार्टमेंट के डिविजन चीफ डेनियल लीघ के ने कहा है कि भारत महंगाई दर 2022 के 6.8% की तुलना में 2023 में घटकर 5% पर पहुंचने की उम्मीद है। अनुमान है कि 2024 तक महंगाई दर 4 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा केंद्रीय बैंक की ओर से उठाए गए कदमों से संभव हो सकेगा।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। अगले वित्तवर्ष में भारत के लोगों को महंगाई से राहत मिल सकती है। महंगाई दर 5 प्रतिशत तक नीचे फिसलने की संभावना है। चालू वित्तीय वर्ष में महंगाई दर 6.8 प्रतिशत है। अनुमान है कि, वर्ष 2024 में ये घटकर 4 प्रतिशत तक पहुंच सकता है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की तरफ से मंगलवार इसकी जानकारी दी गई।

पढ़ें :- दिल्ली सीएम की पत्नी सुनीता केजरीवाल,बोलीं- ये कानून नहीं ,तानाशाही और इमरजेंसी है

IMF के रिसर्च डिपार्टमेंट के डिविजन चीफ डेनियल लीघ के ने कहा है कि भारत महंगाई दर 2022 के 6.8% की तुलना में 2023 में घटकर 5% पर पहुंचने की उम्मीद है। अनुमान है कि 2024 तक महंगाई दर 4 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा केंद्रीय बैंक की ओर से उठाए गए कदमों से संभव हो सकेगा।

मंगलवार को IMF की तरफ से कहा गया कि दुनिया के 84 प्रतिशत देशों में 2022 की तुलना में 2023 में महंगाई दर में गिरावट दर्ज की जाएगी। 2023 में वैश्विक महंगाई दर 2022 के 8.8% से गिरकर 6.6% पर पहुंच सकती है। 2024 में यह 4.3 प्रतिशत पर पहुंच सकती है। धीरे-धीरे ही सही यह काेरोनाकाल के पूर्व (2017-19) के स्तर 3.5% पर भी पहुंच सकती है।

 

पढ़ें :- पहले राजीव गांधी, फिर सोनिया और अब राहुल...,जानें नेता प्रतिपक्ष बनने के क्या हैं मायने ?
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...