1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. DA Hike 2025 : केंद्रीय कर्मचारियों मोदी सरकार दे सकती है बड़ा तोहफा, 56 फीसदी महंगाई भत्ता होने से वेतन में होगा बंपर इजाफा

DA Hike 2025 : केंद्रीय कर्मचारियों मोदी सरकार दे सकती है बड़ा तोहफा, 56 फीसदी महंगाई भत्ता होने से वेतन में होगा बंपर इजाफा

साल 2025 की शुरुआत के साथ ही केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक और बड़ी खुशखबरी आ सकती है। महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी की संभावना है। AICPI इंडेक्स के अक्टूबर 2024 तक के आंकड़े सामने आ गए हैं और इनके आधार पर DA 56 फीसदी तक पहुंच सकता है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। साल 2025 की शुरुआत के साथ ही केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक और बड़ी खुशखबरी आ सकती है। महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी की संभावना है। AICPI इंडेक्स के अक्टूबर 2024 तक के आंकड़े सामने आ गए हैं और इनके आधार पर DA 56 फीसदी तक पहुंच सकता है। मतलब कुल मिलाकर इसमें 3 फीसदी का उछाल देखने को मिल सकता है। हालांकि, नवंबर और दिसंबर 2024 के आंकड़ों का इंतजार है, लेकिन नया महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) 1 जनवरी 2025 से लागू होने की उम्मीद है।

पढ़ें :- Delhi Building Collapse : सीएम रेखा गुप्ता ने सत्य निकेतन पहुंचकर हालात का लिया जायजा, बोलीं- दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

कैसे तय होता है DA?

महंगाई भत्ता ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI ) के आधार पर तय होता है। यह इंडेक्स हर महीने जारी होता है और 6 महीने (जुलाई-दिसंबर) के औसत के आधार पर महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में बढ़ोतरी की जाती है।

सितंबर 2024- 143.3 अंक

अक्टूबर 2024- 144.5 अंक

पढ़ें :- आखिर कौन है इस दर्दनाक घटना का जिम्मेदार? बिल्डिंग मालिक के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर, सरकार ने विशेष कमेटी का किया गठन

इन आंकड़ों के मुताबिक DA 55 फीसदी को पार कर गया है। नवंबर और दिसंबर के आंकड़े अभी आने बाकी हैं। नवंबर के आंकड़े 31 दिसंबर तक जारी हो जाने चाहिए थे, लेकिन इसमें देरी हो गई। अब दिसंबर के आंकड़े 31 जनवरी तक आएंगे। उम्मीद है कि नवंबर और दिसंबर के आंकड़े एक साथ जारी किए जा सकते हैं।

56 फीसदी DA का वेतन पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में हर 1 फीसदी की बढ़ोतरी का कर्मचारियों के मासिक वेतन पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है।

मूल वेतन- 18,000 रुपये

53 फीसदी DA- 9,540 रुपये

पढ़ें :- उत्तर प्रदेश बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहा, सरकार के दावे कागजों और कैमरों तक है सीमित: अजय राय

56 फीसदी DA- 10,080 रुपये

लाभ- 540 रुपये प्रति माह

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...