HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. Winter Tips : सर्दियों में फिट रहने के लिए काली गाजर खाएं , हेल्थ के लिए न्यूट्रीशियस होती है

Winter Tips : सर्दियों में फिट रहने के लिए काली गाजर खाएं , हेल्थ के लिए न्यूट्रीशियस होती है

Winter Tips : काली गाजर सेहत के लिए न्यूट्रीशियस होती है। सर्दियों में इसे खाने के कई फायदे है। पोषक तत्वों से भरपूर काली  गाजर में फाइबर, पोटेशियम, विटामिन-ए, विटामिन-सी, मैंगनीज, विटामिन-बी जैसे कई तत्व पाए जाते है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Winter Tips : काली गाजर सेहत के लिए न्यूट्रीशियस होती है। सर्दियों में इसे खाने के कई फायदे है। पोषक तत्वों से भरपूर काली  गाजर में फाइबर, पोटेशियम, विटामिन-ए, विटामिन-सी, मैंगनीज, विटामिन-बी जैसे कई तत्व पाए जाते है। एंथोसायनिन पाया जाता है जो दिल को मजबूत रखता है। काली गाजर की लोग कांजी भी खाते है।  ऑरेंज या येलो गाजर में beta carotene के कारण उसका रंग सुर्ख होता है लेकिन काली गाजर में एंथोसाइनिन (anthocyanin) रसायन पाया जाता है जिसके कारण इसका रंग काला होता है। काली गाजर का सेवन शरीर में इम्यूनिटी को बूस्ट करता है. काली गाजर में बैक्टीरिया और वायरस दोनों को खत्म करने की क्षमता होती है

पढ़ें :- एसीडिटी और ब्लड शुगर की समस्या से रहना चाहतें हैं दूर, तो भूल कर भी न पिएं खाली पेट न ये 5 ड्रिंक्स

कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के लिए काली गाजर के सेवन के फायदे देखे जा सकते हैं। काली गाजर में एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रभाव भी पाए जाते हैं। ये प्रभाव शरीर की सूजन की समस्या को कम करने में मदद कर सकते हैं। काली गाजर में एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रभाव भी पाए जाते हैं। ये प्रभाव शरीर की सूजन की समस्या को कम करने में मदद कर सकते हैं।

1.काली गाजर का रस खून साफ करने वाला होता है।
2.ताजा काली गाजर का सेवन सलाद, जूस, अचार और कांजी के रूप में किया जा सकता है।
3.काली गाजर प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद करती है।
4.काले गाजर के बीज का तेल खोपड़ी की खुजली को नियंत्रित करता है और बालों के विकास के लिए आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...