1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. नीतिगत सुधारों के साथ बिहार आज प्रगति, निवेश और रोजगार के नए दौर की ओर आत्मविश्वास के साथ अग्रसर: सम्राट चौधरी

नीतिगत सुधारों के साथ बिहार आज प्रगति, निवेश और रोजगार के नए दौर की ओर आत्मविश्वास के साथ अग्रसर: सम्राट चौधरी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुई कैबिनेट की बैठक में आज अहम प्रस्ताव पास हुआ है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि, नई सरकार की प्रथम कैबिनेट बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें बिहार के भविष्य को गति देने के लिए 6 महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुई कैबिनेट की बैठक में आज अहम प्रस्ताव पास हुआ है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि, नई सरकार की प्रथम कैबिनेट बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें बिहार के भविष्य को गति देने के लिए 6 महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

पढ़ें :- VIDEO-BJP विधायक का शर्मनाक बयान, बोले- बहुत सारी लेडीज हैं जो संतुष्टि के लिए कुत्ते के साथ सोती हैं, RJD ने कहा-ये महिलाओं का अपमान

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, बिहार की विकास यात्रा में आज एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी की अध्यक्षता में नई सरकार की प्रथम कैबिनेट बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें बिहार के भविष्य को गति देने वाले 6 महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

इन निर्णयों में औद्योगिक क्लस्टर का विकास, नई चीनी मिल की स्थापना, स्टार्टअप नीति में सुधार जैसे दूरदर्शी प्रस्ताव शामिल हैं, जिनका सीधा लाभ हमारे किसानों, युवाओं और उद्योग जगत को प्राप्त होगा। इन नीतिगत सुधारों के साथ बिहार आज प्रगति, निवेश और रोजगार के नए दौर की ओर आत्मविश्वास के साथ अग्रसर है। एनडीए सरकार राज्य के चहुंमुखी विकास के लिए संकल्पित है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...