1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. World Cup 2023 : वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन पर बड़ा एक्शन, सरकार ने पूरे क्रिकेट बोर्ड को किया बर्खास्त

World Cup 2023 : वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन पर बड़ा एक्शन, सरकार ने पूरे क्रिकेट बोर्ड को किया बर्खास्त

वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) में श्रीलंका (Sri Lanka) के खराब प्रदर्शन का साइड इफेक्ट दिखना शुरू हो गया है। श्रीलंका सरकार (Sri Lankan Government) ने पूरे क्रिकेट बोर्ड को बर्खास्त कर दिया है। इसकी जानकारी  श्रीलंका (Sri Lanka)  के खेल मंत्रालय (Sports Ministry) ने सोमवार को दी।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) में श्रीलंका (Sri Lanka) के खराब प्रदर्शन का साइड इफेक्ट दिखना शुरू हो गया है। श्रीलंका सरकार (Sri Lankan Government) ने पूरे क्रिकेट बोर्ड को बर्खास्त कर दिया है। इसकी जानकारी  श्रीलंका (Sri Lanka)  के खेल मंत्रालय (Sports Ministry) ने सोमवार को दी। बता दें कि श्रीलंका (Sri Lanka) ने अब तक विश्व कप में खेले अपने 7 में से महज 2 ही मैच जीते हैं और टीम सेमीफाइनल की रेस से भी करीब-करीब बाहर ही है। श्रीलंका (Sri Lanka)  को पिछले मैच में भारत ने 302 रन के बड़े अंतर से हराया था। इसके बाद से ही देश में हंगामा मचा हुआ है और खेल मंत्रालय (Sports Ministry) ने इसे लेकर सेलेक्टर्स से भी सवाल-जवाब किए थे।

पढ़ें :- UP News : सीएम योगी, बोले- जो बैलेट पेपर लूटने का काम करते थे, वो EVM पर उठा रहे हैं सवाल

इससे पहले, खेल मंत्री रोशन रणसिंघे (Sports Minister Roshan Ranasinghe) ने शुक्रवार के अपने एक बयान में श्रीलंका के क्रिकेट बोर्ड को “देशद्रोही और भ्रष्ट” कहा था। उन्होंने बोर्ड के सदस्यों से इस्तीफा देने की मांग की थी। इसके बाद, श्रीलंका क्रिकेट (Sri Lanka Cricket) के सचिव, मोहन डी सिल्वा, जो बोर्ड के दूसरे सबसे बड़े अधिकारी हैं, ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, क्योंकि क्रिकेट फैंस ने उनके ऑफिस के बाहर टीम की हार को लेकर प्रदर्शन किया था।

खेल मंत्री के ऑफिस से जारी एक बयान में कहा गया कि मंत्री ने सोमवार को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (Sri Lanka Cricket Board) के बाकी सदस्यों को बर्खास्त कर दिया और उनकी जगह विश्व कप विजेता पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा (World Cup winning former captain Arjun Ranatunga) की अध्यक्षता में एक अंतरिम समिति नियुक्त कर दी। 7 सदस्यीय समिति में रणतुंगा के साथ सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के दो रिटायर्ड जस्टिस भी शामिल होंगे।

बता दें कि श्रीलंका (Sri Lanka)  फिलहाल, विश्व कप 2023 की अंक तालिका में 7वें स्थान पर है और सोमवार को उसकी टक्कर बांग्लादेश से दिल्ली में होगी। इस मुकाबले को जीतकर श्रीलंका 2025 के चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy 2025 ) के लिए क्वालिफाय करना चाहेगा।

पढ़ें :- AAP विधायक अमानतुल्लाह खान को कोर्ट से बड़ी राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में मिली जमानत
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...