1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. भगवान विष्णु की पूजा करने से होंगे के सभी कष्ट दूर , गुरु कृपा के प्रसाद से खुलेंगे सौभाग्य के द्वार

भगवान विष्णु की पूजा करने से होंगे के सभी कष्ट दूर , गुरु कृपा के प्रसाद से खुलेंगे सौभाग्य के द्वार

हमारे जीवन में गुरु का बहुत बड़ा महत्व है। गुरु से हमें जीवन जीने के लिए मार्गदर्शन मिलता है। वैदिक शास्त्रों में गुरु की महिमा का वर्णन करते हुए कहा गया है कि गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः। गुरुरेव परंब्रह्म तस्मै श्रीगुरवे नमः।।

By अनूप कुमार 
Updated Date

लखनऊ : हमारे जीवन में गुरु का बहुत बड़ा महत्व है। गुरु से हमें जीवन जीने के लिए मार्गदर्शन मिलता है। वैदिक शास्त्रों में गुरु की महिमा का वर्णन करते हुए कहा गया है कि गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः। गुरुरेव परंब्रह्म तस्मै श्रीगुरवे नमः।।  अर्थात, गुरु ही ब्रह्मा है, गुरु ही विष्णु है और गुरु ही भगवान शंकर है। गुरु ही साक्षात परब्रह्म है। ऐसे गुरु को मैं प्रणाम करता हूँ।

पढ़ें :- Jupiter transit in Taurus : देवताओं के गुरु बृहस्पति देव का वृषभ में हो रहा है गोचर , जानें  विभिन्न राशियों पर प्रभाव

इसी तरह गुरु को भगवान का दर्जा देते हुए कहा गया गया है-
गुरु गोबिंद दोऊ खड़े, का के लागूं पाय।
बलिहारी गुरु आपणे, गोबिंद दियो मिलाय।।
अर्थात, गुरु और गोविन्द (भगवान) एक साथ खड़े हों तो किसे प्रणाम करना चाहिए, गुरु को अथवा गोबिन्द को? ऐसी स्थिति में गुरु के श्रीचरणों में शीश झुकाना उत्तम है, जिनकी कृपा रूपी प्रसाद से गोविन्द का दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

हिंदू धर्म में गुरुवार के दिन को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। देव गुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु को समर्पित है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार इस दिन भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करने से लोगों के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि धन-दौलत, व्यापार, विवाह, शिक्षा और नौकरी हर क्षेत्र में शुभ फल पाने के लिए भक्तों को इस दिन पूजा-पाठ करना चाहिए। साथ ही, गुरुवार के कुछ उपायों और टोटकों की मदद से घर में सुख-समृद्धि आने की भी मान्यता है। जानें विस्तार से

गुरुवार के दिन खास उपाय करना चाहिए
बताया जाता है कि बृहस्पतिदेव बुद्धि दाता हैं। ऐसे में गुरु दोष से बचने के लिए पूरे मन और श्रद्धा से लोगों को पूजा करनी चाहिए। माना ऐसा भी जाता है कि इसी ग्रह के योग से लोगों को धन की प्राप्ति हो पाती है। कहा जाता है कि अगर आपके साथ गुरु ग्रह का उचित योग है तो आपको कभी धन की तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा। ऐसे में जो लोग आर्थिक संकटों से जूझ रहे हैं, उन्हें गुरुवार के दिन खास उपाय करना चाहिए।

शीघ्र विवाह के योग बनते हैं
जानकारों का मानना है कि गुरुवार के दिन केले के पेड़ पर जल अर्पित करने से लाभ मिलने की मान्यता है। साथ ही, कहा जाता है कि शुद्ध घी का दीया जलाकर गुरु के 108 नामों का उच्चारण करने से शीघ्र विवाह के योग बनते हैं।

पढ़ें :- Sita Navami 2024 : सीता नवमी का व्रत पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है , जानें तिथि और पूजन

श्रीहरि नारायण को केसर और चने की दाल का दान करना चाहिए
विद्वानों के अनुसार तमाम मेहनत के बावजूद अगर आपकी किस्मत में धन-संपत्ति के योग नहीं बन पा रहे हैं तो इसका मतलब है कि आपकी कुंडली में गुरु दोष लगा हुआ। ऐसे लोगों को मंदिर में जाकर हर गुरुवार को श्रीहरि नारायण को केसर और चने की दाल का दान करना चाहिए। वहीं, केसर का तिलक लगाना भी असरदार साबित होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...